गौतम अडानी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स, जानिए मुकेश अंबानी क्यों रह गए पीछे!

गौतम अडानी (Gautam Adani) ने फिर से इतिहास रच दिया है। वह दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर एलन मस्क हैं और दूसरे नंबर पर गौतम अडानी का नाम है। भारतीय अरबपति गौतम अडाणी 154.7 अरब डॉलर (करीब 12.34 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं।
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें अडानी ने बर्नार्ड अर्नॉल्ट को पछाड़ कर उनकी जग ले ली है। यह पहली बार है, जब कोई एशियाई फोर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स के टॉप-2 में शामिल हुआ है। गौतम अडाणी अब रैंकिंग में केवल एलन मस्क से पीछे हैं।
गौतम की नेटवर्थ 12.34 लाख करोड़ रु!
गौतम अडानी एलोन मस्क के बाद दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बने।
— Sadaf Jafar (@sadafjafar) September 16, 2022
वैसे आपके इस महीने के बिल, बच्चों की फीस और EMI गई क्या?
आपको बता दे, टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क 21.83 लाख करोड़ (273.5 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। और भारतीय अरबपति गौतम अडाणी 154.7 अरब डॉलर (करीब 12.34 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। बर्नार्ड अरनॉल्ट 12.27 लाख करोड़ (153.8 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ तीसरे और जेफ बेजोस 11.95 लाख करोड़ (149.7 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।
कितनी है किसमें हिस्सेदारी?
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अडानी की दौलत में हुए इजाफे की बात करें तो आज दोपहर तक करीब 5.5 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है। अडानी की संपत्ति की बात करें तो उनकी दौलत का एक बड़ा हिस्सा सार्वजनिक हिस्सेदारी से आता है। अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन में उनके पास 75 फीसदी हिस्सेदारी है।
गौतम अडानी दुनिया के सबसे दूसरे रईस व्यक्ति बन गए हैं pic.twitter.com/YnHQIRTN2Y
— Abhinav Pandey (@Abhinav_Pan) September 16, 2022
वहीं, टोटल गैस का करीब 37 फीसदी, अडानी पोर्ट्स का 65 फीसदी और ग्रीन एनर्जी का 61 फीसदी हिस्सा इनके पास ही है। 17 दिन पहले अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारी बने थे। अडाणी ने अकेले 2022 में अपनी नेटवर्थ में 78.2 बिलियन डॉलर जोड़े हैं। ये किसी भी कारोबारी से 5 गुना ज्यादा है। यह पहली बार है, जब कोई एशियाई फोर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स के टॉप-2 में शामिल हुआ है।
अंबानी दुनिया के 8वें सबसे अमीर आदमी!
गौतम अडानी ने रचा इतिहास,
— News24 (@news24tvchannel) September 16, 2022
◆ बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
◆ अब सिर्फ एलन मस्क हैं आगे
◆फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी को मिला दूसरा स्थान@gautam_adani #gautamadani pic.twitter.com/pKewxuHFLm
एशिया के सबसे रईस व्यक्ति अडाणी के अलावा रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी फोर्ब्स की टॉप-10 लिस्ट में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय हैं। 7.35 लाख करोड़ (92.1 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ मुकेश अंबानी दुनिया के 8वें सबसे अमीर आदमी हैं।