66 का दूल्हा, 28 साल छोटी दुल्हन: इंडियन टीम का यह महान पूर्व क्रिकेटर दूसरी बार बनेगा दूल्हा!

भारत के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। वह 66 साल की उम्र में दूसरी शादी करेंगे। उनकी होने वाले पत्नी का नाम बुलबुल साहा है। बुलबुल की उम्र 38 साल है। यानी वह अरुण लाल से 28 साल छोटी हैं। अरुण लाल ने शादी का कार्ड भी छपवा लिया और बांटने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

उनकी शादी 2 मई को कोलकाता के पीयरलेस इन होटल में होगी। शादी में बड़ा रिसेप्शन भी दिया जाएगा। खबरों के मुताबिक अरुण और बुलबुल काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों काफी पुराने दोस्त हैं।
पत्नी की मर्जी से हो रही दूसरी शादी!
अरुण लाल ने पहली शादी रीना से की थी। दोनों ने आपसी सहमति से ही तलाक लिया है। रिपोर्ट के अनुसार रीना लंबे समय से बीमार हैं और उन्हें इस शादी के बारे में पता है और वह इस शादी से काफी भी खुश हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों शादी के बाद बीमार रीना की देखभाल करेंगे। उनकी मर्जी से ही अरुण दूसरी शादी करने जा रहे हैं।

अरुण और बुलबुल ने एक महीने पहले ही इंगेजमेंट की, जबकि रिलेशनशिप काफी समय से हैं। और दोनों अगले महीने इस संबंध को आधिकारिक बना देंगे। बताया जा रहा है कि अरुण लाल लंबे वक्त से बुलबुल को जानते हैं। बुलबुल साहा एक स्कूल टीचर हैं। कोलकाता के होटल पीयरलेस इन में दो मई को अरुण लाल और बुलबुल की शादी होगी।
कौन है अरुण लाल?
अरुण का जन्म एक अगस्त 1955 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। उन्होंने बंगाल के लिए क्रिकेट खेला है। अरुण को 2016 में कैंसर हुआ था, जिसकी वजह से उन्होंने कमेंट्री छोड़ दी थी। फिर उन्होंने बीमारी को मात देकर बंगाल टीम की कोचिंग की कमान संभाली। अरुण लाल ने अपने क्रिकेटिंग करियर में 16 टेस्ट और 13 वनडे खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 729 और वनडे में 122 रन बनाए।

टेस्ट में उनके बल्ले से छह अर्धशतक और वनडे एक अर्धशतक आया। हालांकि प्रदर्शन औसत दर्जे से कम होने के कारण बाद में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उनकी सबसे बड़ी पारी 93 रनों की थी, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ आई थी। संन्यास की बाद ज्यादातर भारत के घरेलू मैचों में कमेंट्री करते थे।
Veteran cricketer #ArunLal to marry Bul Bul Saha on this date - details inside. #InPics | #WeddingCeremony https://t.co/PRerUcGG3A pic.twitter.com/POMPXDIf8o
— DNA (@dna) April 25, 2022
अरुण लाल ने 1982 में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। उस मैच में उन्होंने सुनील गावस्कर के साथ भारतीय पारी की शुरुआत की थी। उन्होंने डेब्यू मैच में 63 रनों की पारी खेली और गावस्कर के साथ पहले विकेट के लिए 156 रन जोड़े।अरुण लाल ने सुनील गावस्कर के साथ भारतीय पारी की शुरुआत की थी।