नहीं रहे मशहूर जादूगर ओपी शर्मा, जानिए उनसे जुडी खास बाते!

हैरतअंगेज जादुई करिश्मों से लोगों को अचंभित करने वाले देश के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार रात निधन हो गया। वो काफी लंबे समय से बीमार थे, जिसके चलते उन्होंने फॉर्च्यून हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। आपको बता दे, उन्होंने अपनी जिंदगी में 34 हजार से ज्यादा जादू के शो किए हैं, और अपनी जादू की कला से देश-विदेश में बड़ा नाम कमाया। तो आइये जानते है ओपी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारी।
नहीं रहे जादूगर ओपी शर्मा!
दुनिया में अपनी जादूगरी का परचम फहराने वाले कानपुर के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार रात निधन हो गया। वह किडनी की बीमारी के चलते फॉर्चून हॉस्पिटल में भर्ती थे। जिसके बाद उन्होंने 49 वर्ष की उम्र में कानपुर के फार्च्यून अस्पताल में जीवन की अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई, रंगमंच और इंद्रजाल की दुनिया का हर शख्स गमगीन हो गया।

उनके परिवार में पत्नी मीनाक्षी दिल्ली दूरदर्शन में कार्यरत बड़े बेटे प्रेम प्रकाश शर्मा, मंझले बेटे सत्य प्रकाश शर्मा (ओपी शर्मा जूनियर) और प्रिटिंग का काम करने वाले तीसरे बेटे पंकज प्रकाश शर्मा और संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रही सबसे छोटी बेटी रेनू शर्मा हैं।
घर का नाम रखा था भूत बंगला!
आपको बता दे, ओपी शर्मा का जन्म अप्रैल 1952 में मूलगांव बलिया में हुआ था। वर्ष 1971 स्माल आर्मस फैक्ट्री (एसएएफ) में डिजाइनर के पद पर नौकरी लगी तो वह शहर आए थे। यहां आकर पहले शास्त्री नगर स्थित कालोनी में रहे। वहां से कई साल पहले बर्रा-दो में घर बनवाया। जो भूतबंगले के नाम से जाना जाता है।

आपको बता दे, ओपी शर्मा के घर का नाम भूत बंगला है, जो शहर की एक पहचान बन चुका है। बर्रा से पहले वह शास्त्रीनगर इलाके में रहते थे। जादूगर ओपी शर्मा कभी भी किसी भी शहर में शो करने जाते थे तो उनके साथ 100 से अधिक लोगों का काफिला होता था। उनकी टोली में सहयोगी पुरुष एवं महिला कलाकारों, संगीतकारों, गायकों, मेकअप मैन और प्रकाश नियंत्रक जैसे कई सहयोगी होते थे।

जब एक जगह से दूसरी जगह ओपी शर्मा रवाना होते थे तो इंद्रजाल का सारा सामान 16 से अधिक ट्रकों में समाता था। बता दें जादूगर ओपी शर्मा समय समय पर देश के अलग-अलग शहरों में जादू का शो दिखाने के लिए रहते थे। उसके लिए सैकड़ो लोगों की टीम उनके साथ चलने के लिए हमेशा तैयार रहती थी।
देश विदेश में 34 हजार से अधिक शो!
ओपी शर्मा के बेटे पंकज शर्मा के मुताबिक पिता देश विदेश में 34 हजार से अधिक शो कर चुके हैं। उनका पहला व्यवसायिक शो मुंबई में किया था। उनके परिश्रम, प्रतिभा को देखते हुए इंडियन मैजिक मीडिया सर्कल ने उन्हें नेशनल मैजिक अवार्ड 2001 व शहंशाह ए जादू की महान उपाधि दी थी। उनके शो का सबसे चर्चित रगबिरंगा इंद्रजाल होता था।

आपको बता दे, जादूगर ओपी शर्मा का जादू के प्रति बचपन से ही लगाव था। तब वह कक्षा द्वितीय में पढ़ते थे। जादू के शुरूआती करतब उन्होंने अपने बड़े भाई स्व.देवतानंद शर्मा से सीखे थे। जैसे-जैसे बड़े हुए उनकी प्रतिभा में निखार आता गया और उन्होने मायानगरी की दुनिया में अपना नाम स्थापित किया।
मैं रहूं या न रहूं जादू चलता रहेगा!
दुखद समाचार.. कानपुर के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा नहीं रहे.. रुमाल से कबूतर निकालना.. चिंपैंजी को हसीना बनाना.. मंच पर डायनासोर.. स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी जैसे जादू दिखाकर सबका दिल बहलाने वाले चले गए.. बर्रा में उनका घर 'भूत बंगला' हम अक्सर देखने जाते थे.. शर्मा जी नमन आपको.. pic.twitter.com/Z9iUQhaXsn
— Vivek K. Tripathi (@meevkt) October 15, 2022
ओपी शर्मा कहते थे कि जिसे आप जादू समझते हैं वो जादू नहीं बल्कि विज्ञान का चमत्कार है। उन्होंने अपने अंतिम शो में कहा था कि हर शो हाउसफुल के बाद भी यदि जादुई दुनिया को विराम देना पड़ रहा है, तो इसके पीछे आगे के कार्यक्रम हैं। उनका कहना था कि जिसकी शुरुआत होती है, उसका अंत भी होता है। ये प्रकृति का नियम है। मैं रहूं या न रहूं जादू चलता रहेगा।
चिंपेंजी को लड़की बना दिया था!
महान जादूगर ओपी शर्मा का कानपुर में हुआ निधन। पूर्व में गोविंद नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी से लड़े थे चुनाव। विश्व के कई देशों में मैजिक शो का आयोजन भी कर चुके हैं pic.twitter.com/vz64E3VqJr
— ZEE HINDUSTAN (@ZeeHindustan_) October 16, 2022
मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का निधन हो गया है ... 49 साल की उम्र में जादूगर ओपी शर्मा का निधन हुआ pic.twitter.com/PURQWfkV0A
— News18 Uttar Pradesh (@News18UP) October 16, 2022
मायानगरी के जादूगर ओपी शर्मा के भूत बंगले के बाहर से हम लोग बचपन में जाने से डरते थे... देश-विदेश में शो कर शहर के नाम किया... pic.twitter.com/rGrtfH9GOA
— Sumit Sharma (@sumitsharmaKnp) October 16, 2022
न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट अनुसार, जादूगर ओपी शर्मा हमेशा से बड़े जादू करते रहे हैं। कभी डायनासोर बना देना तो कभी खूंखार चिंपेंजी को लड़की बना देना। ऐसे ही एक शो के दौरान आगरा का सूरसदन लोगों से खचाखच भरा हुआ था। तभी उनकी टीम स्टेज पर एक खूंखार चिंपेंजी लेकर आई। उस पर जादूगर ओपी शर्मा ने कपड़ा डाल कर कुछ ही सेकंड में उसको लड़की बना दिया। जिसके बाद लोग हैरान हो गए, और पूरा सूरसदन प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था।
राजनीती में भी आजमाया हाँथ!
कई दशकों से जादू के स्टेज के वन मैन शो, विश्व प्रसिद्ध जादूगर कानपुर निवासी श्री ओपी शर्मा जी के निधन की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 16, 2022
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को अपार दु:ख सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति
अपनी नायाब कला के द्वारा दशकों से लोगों का मनोरंजन कर रहे प्रख्यात जादूगर श्री ओ.पी. शर्मा जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 16, 2022
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके शोकाकुल परिजनों एवं असंख्य प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति!
ओपी शर्मा रंगीन इंद्रजाल की दुनिया क्रिएट करने के बेताज बादशाह थे, वंही एकबार उन्होंने राजनीती में हाँथ आजमाया। जिसके लिए उन्होंने 2002 में गोविंद नगर विधानसभा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान वह जादू दिखाकर वोट मांगते नजर आए थे। उनकी वोट मांगने के अंदाज से चुनावी सभाओं में भीड़ तो खूब जुटी, लेकिन वोट नहीं जुटा पाए। और चुनाव हार गए।