Zee न्यूज़ के एंकर को गिरफ्तार करने की कोसिस, छत्तीसगढ़ और नोएडा पुलिस में छीनाझपटी...वीडियो वायरल!

एक नाटकीय घटनाक्रम में जी न्यूज चैनल (Zee News) के एंकर रोहित रंजन (Rohit Ranjan) के घर मंगलवार सवेरे छत्तीसगढ़ पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची। आरोप है कि राहुल गांधी के बयान को गलत तरीके से पेश करने को लेकर वे हिरासत में लिए जा सकते है। इसके बाद नोएडा पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस आमने-सामने हो गए। क्यूंकि आरोप है कि छत्तीसगढ़ की पुलिस ने बिना यूपी पुलिस को बताए जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने की कोशिश की है। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है।
ZEE NEWS के एंकर रोहित रंजन की गिरफ्तारी की कोशिश!
Zee News के मशहूर शो DNA के एंकर रोहित रंजन की गिरफ्तारी की कोशिश की गई है। इस बारे में रोहित रंजन ने ट्वीट कर कहा, ‘बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है,क्या ये क़ानूनन सही है?"
आपको बता दे, रोहित रंजन गाजियाबाद की जिस सोसायटी में रहते हैं उसके गार्ड के मुताबिक सुबह सवा 5 बजे तीन गाड़ियों में 14-15 लोग पहुंचे और उन्होंने गेट पर कोई एंट्री भी नहीं की। गार्ड ने बताया कि सभी लोग सादी वर्दी में थे। जिसके बाद ज़ी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को गाजियाबाद स्थित उनके घर से गिरफ्तार करने की कोशिश की गई।
ज़ी न्यूज़ की एक रिपोर्ट अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस के 10-15 सदस्य बिना वर्दी के सुबह 6 बजे के करीब रोहित रंजन को गिरफ्तार करने पहुंचे थे।
छत्तीसगढ़ और नोएडा पुलिस में छीनाझपटी!
एंकर को गिरफ्तार करने के लिए नोएडा और छत्तीसगढ़ पुलिस में छीनाझपटी। आखिरकार नोएडा पुलिस ने एंकर रोहित को हिरासत में लिया।#RohitRanjan #noida #Chhatishgarh pic.twitter.com/G5ai743vlf
— Hindustan (@Live_Hindustan) July 5, 2022
#ZeeJukegaNahi
— Rekha Humble (@HumbleRekha) July 5, 2022
Zee news anchor रोहित रंजन doesn't know that to spread fake news is only patent of Congress party 😂 https://t.co/JFJq52cuJM
आपको बता दे, इस दौरान नोएडा और छत्तीसगढ़ पुलिस में छीनाझपटी भी हुई। छत्तीसगढ़ पुलिस रोहित रंजन को गिरफ्तार करना चाहती थी। लेकिन नोएडा पुलिस रोहित को अपने साथ ले जाना चाहती थी। जिसके कुछ वीडियो आप ऊपर देख सकते है।
देखें किसके हाथ आए रोहित रंजन!
राहुल गांधी को लेकर गलत तरीके से खबर प्रसारित करने की वजह से घिरे जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार (पूछताछ के लिए) कर लिया है। इस दौरान नोएडा और छत्तीसगढ़ पुलिस में छीनाझपटी हुई। आपको बता दे, नोएडा के थाना सेक्टर 20 में भी रोहित के खिलाफ केस दर्ज था। छत्तीसगढ़ पुलिस रोहित रंजन को गिरफ्तार करना चाहती थी।
Zee Hindustan LIVE | Zee NEWS के एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने की कोशिश #LIVE #ZeeJhukegaNahi @irohitr https://t.co/XjGufO6bTp
— ZEE HINDUSTAN (@Zee_Hindustan) July 5, 2022
क्या ये है राहुल गांधी का असली रूप! बिना वर्दी Zee News के एंकर रोहित रंजन के घर पहुंची पुलिस #ZeeJhukegaNahi @Mimansa_Zee @rajurajjee @capt_ivane pic.twitter.com/olMZh0bT8x
— Zee News (@ZeeNews) July 5, 2022
प्रकरण स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है, थाना इंदिरापुरम पुलिस मौके पर है, नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी |
— GHAZIABAD POLICE (@ghaziabadpolice) July 5, 2022
मंगलवार सुबह डीपीएस इंदिरापुरम के पीछे स्थित नियो स्कॉटिश सोसाइटी में छत्तीसगढ़ पुलिस जी न्यूज के एंकर रोहित को गिरफ्तार करने पहुंची। सूचना पाकर नोएडा और गाजियाबाद की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहां जमकर हंगामा हुआ। नोएडा पुलिस के मुताबिक:-
जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ की पुलिस की खाली रह गई। रोहित पर नोएडा के थाना सेक्टर 20 में भी रोहित के खिलाफ केस दर्ज था। राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाने पर गिरफ्तारी हुई है।
— Bhadohi Wallah (@Mithileshdhar) July 5, 2022
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ज़ी मीडिया पत्रकार रोहित रंजन की गिरफ्तारी की कोशिश पर ट्वीट किया. कहा 'बदले की भावना से कर रही है कांग्रेस कार्रवाई'
— ZEE HINDUSTAN (@Zee_Hindustan) July 5, 2022
#ZeeJhukegaNahi pic.twitter.com/VH39dyv3Fs
एंकर रोहित रंजन को ‘नोएडा पुलिस’ ने किसी पुराने मामले में किया गिरफ्तार।
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) July 5, 2022
- राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने का आरोप|
- आज सुबह छतीसगढ़ पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने गाजियाबाद पहुंची थी| https://t.co/A7P7Ck6Hzg
"जी न्यूज़ के एंकर रोहित के खिलाफ सेक्टर 20 थाने में भी जी मीडिया प्रबंधन ने एक केस आईपीसी की धारा 505 में दर्ज कराया है। नोएडा पुलिस का दावा हैं कि इसी मामले में पूछताछ के लिए रोहित को हिरासत में लिया गया है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।"
राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़कर दिखाया!
आपको बता दे, ज़ी न्यूज़ का मशहूर शो DNA जिसे पहले मशहूर एंकर सुधीर चौधरी होस्ट किया करते थे लेकिन उनके इस्तीफे के बाद DNA को ज़ी न्यूज़ के एंकर रोहित रंजन होस्ट करने लगे। इसी कड़ी में कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के बयान को तोड़ मरोड़कर DNA में दिखाने का आरोप रोहित रंजन पर लगा। हित के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने का आरोप है। इसी मामले को लेकर उन पर छत्तीसगढ़ में केस भी दर्ज है।
Hearing that Rohit @irohitr has now been arrested after Congress workers protested, even burnt his effigy in response to his misquoting Rahul Gandhi, for which he had already apologised on air.
— Anand Ranganathan (@ARanganathan72) July 5, 2022
If journalists got arrested every time they misquoted Modi, there'd be none left. pic.twitter.com/LVxR3SYv54
Chhattisgarh police reach the house of Rohit Ranjan, a Zee Hindustan journalist, to arrest him in connection with an FIR registered against him. He had earlier misquoted Rahul Gandhi’s video statement and had subsequently corrected himself on a TV broadcast. pic.twitter.com/ePVzGdUQCJ
— ANI (@ANI) July 5, 2022
कल हमारे शो DNA में राहुल गांधी का बयान उदयपुर की घटना से जोड़ कर ग़लत संदर्भ में चल गया था, ये एक मानवीय भूल थी जिसके लिए हमारी टीम क्षमाप्रार्थी हैं, हम इसके लिए खेद जताते हैं pic.twitter.com/YGs7kfbKKi
— Rohit Ranjan (@irohitr) July 2, 2022
आपको बता दे, इससे पहले रोहित रंजन ने ट्वीट कर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, एसएसपी गाजियाबाद और एडीजी जोन लखनऊ से मदद मांगी थी। इस पर जवाब देते हुए गाजियाबद पुलिस ने कहा कि प्रकरण स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है, थाना इंदिरापुरम पुलिस मौके पर है, नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
बिना वर्दी के थी छत्तीसगढ़ पुलिस!
आपको बता दे, जब छत्तीसगढ़ पुलिस रोहित रंजन के घर पहुंची तो बह बिना वर्दी के थी। ऐसे में रोहित की शिकायत पर नोयडा पुलिस भी पहुँच गई, जिसने छत्तीसगढ़ पुलिस से रोहित की गिरफ्तारी को लेकर सवाल-जवाव हुए। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
छत्तीसगढ़ व ग़ाज़ियाबाद पुलिस में बहस जारी है,छतीसगढ़ पुलिस गिरफ्तारी का वारंट लेकर आई है रोहित रंजन को गिरफ़्तार करने के लिये ! pic.twitter.com/HVPt3JNkmJ
— Ashok Basoya (@ashokbasoya) July 5, 2022
Zee News के एंकर रोहित रंजन के मामले में बोले बीजेपी नेता तेजिंदर पाल बग्गा - ये काम पुलिस का नहीं गुंडागर्दी का होता है@TajinderBagga | #ZeeJhukegaNahi | #DNA | #ZeeNews | #Rohitranjan pic.twitter.com/lVYYghAyej
— Zee Delhi-NCR Haryana (@ZeeDNHNews) July 5, 2022
वहीं रायपुर की पुलिस ने भी रोहित रंजन की ओर से बिना जानकारी के पहुंचने के आरोपों पर जवाब दिया और कहा कि ऐसा कोई नियम ही नहीं है। रायपुर पुलिस ने लिखा, 'ऐसा कोई नियम नहीं है कि आरोपी को जानकारी दी जाए। अब आपको जानकारी मिल गई है। पुलिस टीम ने आपको कोर्ट का वॉरंट दिखाया है। अब आपको इस मामले में सहयोग करना चाहिए, जांच में शामिल होना चाहिए और अपनी बात को अदालत में रखना चाहिए।'
छत्तीसगढ़ CM के आदेश पर हुई कार्रवाई: रमन सिंह
'CM बघेल के आदेश पर एंकर को गिरफ्तार करने की कोशिश'- Zee News से बोले पूर्व सीएम रमन सिंह | #BreakingNews @drramansingh #ZeeJhukegaNahi pic.twitter.com/OGaTa9q9up
— Zee News (@ZeeNews) July 5, 2022
छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा रोहित रंजन (Rohit Ranjan) को गिरफ्तार करने पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh) ने कहा कि यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के आदेश पर हुई है। इसमें कोई आईपीसी या सीआरपीसी के नियमों का पालन नहीं किया गया है।
रोहित की गिरफ्तारी पर भाजपा-कांग्रेस आमने सामने!
छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा यूपी पुलिस को बिना जानकारी दिए रोहित रंजन (Rohit Ranjan) के घर पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के नेता-प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि छत्तीसगढ़ इमरजेंसी की राह पर चल रहा है।
छत्तीसगढ़ इमरजेंसी की राह पर चल रहा है', राज्य में नेता-प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक की दो टूक @dharam_kaushik #ZeeJhukegaNahi @Mimansa_Zee pic.twitter.com/a8y2boUbXM
— Zee News (@ZeeNews) July 5, 2022
'ये कांग्रेस का तानाशाही रवैया है', बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर हमला @KailashOnline @Mimansa_Zee #ZeeJhukegaNahi pic.twitter.com/LQ1dHpnRIE
— Zee News (@ZeeNews) July 5, 2022
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामले पर कहा कि कांग्रेस का चरित्र यही है। इंदिरा गांधी ने देश के अंदर आपातकाल लगाया। ये इसी प्रकार की तानाशाही चाहते हैं। लोकतंत्र में एक पत्रकार के साथ इस प्रकार का व्यवहार बिल्कुल उचित नहीं है। मैं छत्तीसगढ़ सरकार की इस हरकत की निंदा करता हूं