मशहूर एंकर चित्रा त्रिपाठी ने "आज तक" से दिया इस्तीफ़ा, अब इस न्यूज़ चैनल से करेंगी नई शुरुआत!

 | 
chitra tripathi

देश की जानी मानी एंकर च‍ित्रा त्र‍िपाठी ने देश के सबसे बड़े न्यूज़ चैनल आजतक से इस्तीफ़ा दे दिया है। और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर दी है। वंही चित्रा त्रिपाठी के बारे में खबर है कि वह अब अपनी नई पारी की शुरुआत एक और बड़े और आजतक के कट्टर प्रतिद्वंदी चैनल के साथ करेंगी, तो कौन सा है बह चैनल और चित्रा त्रिपाठी ने क्यों दिया इस्तीफ़ा। चलिए हम आपको इस खबर में बताते है। 

चित्रा त्रिपाठी का आजतक से इस्तीफ़ा!

सीनियर टीवी जर्नलिस्ट और जानी-मानी न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी ने हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ से इस्तीफा दे दिया है और प्रबंधन ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। वंही इस बात की जानकारी खुद चित्रा त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये अपने फैंस और चाहने बालो के साथ शेयर की है। 

chitra tripathi
Image Source: Social Media

आपको बता दे, चित्रा त्रिपाठी इस चैनल से करीब साढ़े तीन साल से जुड़ी हुई थीं और बतौर एडिटर व सीनियर एंकर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। चित्रा ‘आजतक’ पर शाम पांच बजे का डिबेट शो ‘दंगल’ कर रही थीं। शाम पांच बजे तकरीबन सभी न्यूज चैनल्स पर डिबेट का कार्यक्रम होता है, जिसमें ‘दंगल’ TRP में नंबर वन है। इसके अलावा चित्रा शाम सात बजे न्यूज बुलेटिन ‘शंखनाद’ कर रही थीं। 

अब इस न्यूज चैनल से नई पारी शुरू कर सकती हैं चित्रा!

मीडिया संसथान samachar4media की एक खबर अनुसार,  जानी-मानी न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी के बारे में खबर है कि वह अब अपनी नई पारी की शुरुआत ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) से कर सकती हैं। इस बारे में चैनल प्रबंधन से उनकी बातचीत चल रही है। हालांकि, इस बारे में न तो एबीपी प्रबंधन और न ही चित्रा त्रिपाठी ने किसी तरह की पुष्टि की है।


आपको बता दे, ‘आजतक’ से पहले भी चित्रा त्रिपाठी ‘एबीपी न्यूज’ से जुड़ी हुई थीं। ‘एबीपी न्यूज’ में ‘2019 कौन जीतेगा’ शो करती थीं, साथ ही उनके पास 'प्रेस कॉन्फ्रेंस' जैसा बड़ा वीकली प्रोग्राम भी था। ‘एबीपी’ में उन्हें सियाचिन में की गई रिपोर्टिंग के लिए बेस्ट रिपोर्टर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।  

chitra tripathi
Image Source: @chitraaum

जबकि #कौनबनेगामुख्यमंत्री, #मोदीकेचारसाल और #बिहारकानेता कैसा हो, जैसे फ्लैगशिप शो जो लोगों के बीच जाकर किए गए, के जरिये उन्हें बड़ी पहचान मिली और एबीपी प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित किया था। 

पत्रकारिता की दुनिया में लंबा अनुभव!

एबीपी न्यूज के पहले चित्रा ‘इंडिया न्‍यूज’ चैनल में एसोसिएट एडिटर/प्राइम टाइम न्‍यूज एंकर थीं। चित्रा ने खास उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय युवा महिलाओं पर आधारित शो ‘बेटियां’ का भी सफलतापूर्वक संचालन किया था। आपको बता दे, उनके द्वारा फेसबुक के माध्यम से भानुमति नाम की यूपी के एक गांव की महिला को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिये नॉमिनेट किया गया था, जिसे तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिल्ली में सम्मानित किया था।


उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से रहने वाली चित्रा त्रिपाठी को मीडिया में काम करने का करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। उन्होंने अपना करियर गोरखपुर दूरदर्शन से शुरू किया था। इसके बाद वह विभिन्‍न चैनल जैसे ‘ETV’ उत्‍तर प्रदेश एवं उत्‍तराखंड और ‘न्यूज 24’ में भी काम कर चुकी हैं। 

NCC कैडर भी रह चुकी है चित्रा त्रिपाठी!

chitra tripathi
Image Source: @chitraaum

एनसीसी सी सर्टिफिकेट प्राप्‍त चित्रा को वर्ष 2001 में रिपब्लिक डे गॉर्ड ऑफ ऑनर में कमांड करने के लिये गोल्ड मेडल मिल चुका है और उन्हें इसी उपलब्धि के कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से भी उनके आवास जाकर मिलने का मौका मिला था। वंही च‍ित्रा त्र‍िपाठी को रिपब्लिक डे परेड में गॉर्ड ऑफ ऑनर कमांड करने पर गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। 

रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित!

आपको बता दे, पत्रकारिता की दुनिया में लंबा अनुभव रखने बाली चित्रा त्रिपाठी को  कई सारे अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है, वंही कश्मीर पर की गई रिपोर्टिंग के लिए च‍ित्रा त्र‍िपाठी को साल 2015 में पत्रकारिता के प्रसिद्ध रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से भी नवाज़ा जा चुका है। 


आपको बता दे, च‍ित्रा ने कई नेशनल टीवी चैनलों में काम किया है और अपनी काब‍िल‍ियत का लोहा मनवाया है। पत्रकारिता च‍ित्रा त्र‍िपाठी का सिर्फ पेशा ही नहीं बल्कि जुनून है।