बीच बाजार ठेले पर गोलगप्पे खाता दिखा चटोरा हाथी, वीडियो देख जनता को मौज आ गई!

भारत में खाने का स्वाद लेने वालों की कोई कमी नहीं है, फिर वो इंसान हो या जानवर। इनमें गोलगप्पे ज्यादातर सभी के फेवरेट होते हैं। गोलगप्पे को पानी पुरी, पानी के बताशे, गुपचुप, फुल्की आदि अन्य नामों से भी अलग-अलग राज्यों में जाना जाता है। गोलगप्पे का खट्टा-मिट्ठा स्वाद याद आते ही किसी के मुंह में पानी आ जाता है। आजकल जानवर भी इसको चटखारे लेकर खाते नजर आने लगे हैं।
जब भी बात जानवरों की होती है तो खाने का स्वाद लेने के मामले में हाथी (Elephant Viral Video) का नंबर सबसे आगे आता है। हाथियों की मस्ती के कई सारे वीडियोज सामने आते रहते हैं। अब इसी से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। उसमें एक हाथी बड़े मजे से गोलगप्पे खाते हुए नजर आ रहा है। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है।
भरे बाजार में हाथी ने ठेले पर खाए गोलगप्पे!
एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसमें एक हाथी गोलगप्पे के चटखारे (Elephant Golgappa Viral Video) लेता नजर आ रहा है। हाथी लोगों से भरे बाजार में मस्ती से गोलगप्पे खाने लगा। साथ ही ठेले वाला उसे मजे से गोलगप्पे खिला रहा है। हाथी के ऊपर महावत बैठा है। वीडियो को लेकर दावा है कि ये असम के तेजपुर का है। दुकानदार उसे गोलगप्पे खिला रहा है और हाथी चटखारे लेकर खा रहा है।
#viralvideo elephant eating a #Panipuri pic.twitter.com/OJ4Yp7tY40
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) October 11, 2022
सम की तेजपुर में हाथी को गोलगप्पे का मज़ा लेते देख लोग अचरज में पड़ गए। पानी पुरी के ठेले के पास खड़े होकर गजराज एक एक कर खूब गोलगप्पे उड़ाते नजर आए। दरअसल जिस रास्ते से हाथी गुजर रहा था वहीं गोलगप्पे का ठेला देख हाथी का मन मचल उठा। फिर गोलगप्पे वाले ने भी खूब मज़े से गजराज को चखाया गोलगप्पों का स्वाद।
गोल गप्पे खाने का हाथी का अंदाज भी लोगों को खूब लुभा रहा था। जिसे देखने के लिए ढेरों लोग वहाँ पर इकट्ठा हो गए थे। हाथी को दो देखकर लोग इतने अचरज में थे कि खुद का गोलगप्पा भूलकर सिर्फ उसे ही निहारते रह गए। और हाथी महाराज तो इन सब से बेफिक्र बस अपने गोलगप्पों पर ध्यान टिकाए पड़े थे। एक-एक गोलगप्पा गिन-गिन कर खा रहे थे। कहीं गलती से एक भी छूट ना जाए।
पहले गाय ने भी खाये थे गोलगप्पे!
गाय और बछड़े ने बड़े चाव से लिया गोलगप्पे का चटकारा, सोशल मीडिया पर जीता लोगों का दिल❤️❤️बहुत सुंदर वीडियो ... pic.twitter.com/2b450PsDLx
— भारत की बेटी (@_bharatkibeti_) June 6, 2021
आपको बता दे, कुछ समय पहले ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हुआ था। जहा एक गाय और बछड़े की जोड़ी मज़े से गोलगप्पे खाते दिखाई दी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। आप भी देखिये बह वायरल वीडियो।
कटहल खाते हांथी का वीडियो!
एक और वीडियो आईएएस सुप्रिया साहू ने शेयर किया था जिसमें एक हाथी कटहल खाने के लिए दो पैरों पर खड़ा हो गया। इसे लेकर भी लोगों ने कई कॉमेंट्स किए थे। आप भी देखिए वो पुराना वायरल वडियो...!
Jackfruit is to Elephants what Mangoes are to humans.. and the applause by humans at the successful effort of this determined elephant to get to Jackfruits is absolutely heartwarming 😝
— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) August 1, 2022
video- shared pic.twitter.com/Gx83TST8kV
लोगों को तो ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द हिन्दू टाइम्स।