मां से बिछड़ गया हाथी का बच्चा तो वनकर्मियों ने दोबारा मिलवाया, बदले में हथिनी ने दिया आशीर्वाद!

 | 
hathi

हाथी (Elephants) पारिवारिक प्राणी हैं और वे झुंड में घूमते हैं। हालांकि, कभी-कभी जब उनके बच्चे अपने झुंड से अलग हो जाते हैं तो आम माँ की तरह मादा हांथी भी बिलख पड़ते है। ऐसे में अगर कोई इंसान बिछड़े हांथी के बच्चे को माँ से मिला दे, तो नजारा भाबुक कर देता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर इसका एक उदाहरण देखा जा सकता है, जिसमे एक हाथी को उसके बिछड़े बच्चे से जब वन अधिकारी मिलवाते है तो बह इंसानो का शुक्रिया करना नहीं भूलता। क्या है पूरा मामला? तो चलिए हम आपको बताते है। 

बिछड़े हांथी बच्चे को मिली अपनी मां!

आपको बता दे, हाल ही में भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक हाथी को अपने बच्चे के हाथी (baby elephant) के साथ फिर से मिलाने के लिए वन अधिकारियों को आशीर्वाद देते हुए दिखाया गया है। 


FS अधिकारी सुशांत नंदा ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ' आशीर्वाद, वन कर्मचारियों द्वारा बछड़े को उसकी मां के साथ फिर से मिला दिया गया। बच्चे को उसके निवास पर छोड़ने जाने से पहले मां उन्हें आशीर्वाद देती है।  याद करने के लिए बहुत प्यारा।'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो!

hathi

सुशांत नंदा ने गुरुवार को वीडियो शेयर किया और इसे अबतक 16 हजार से ज्यादा बार देखा गया और 1 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इंटरनेट यूजर्स ने तमिलनाडु के वन अधिकारियों के इस कार्य की सराहना की और कमेंट सेक्शन को दिल के इमोजी से भर दिया। एक यूजर ने लिखा, "मनुष्यों द्वारा यह अनमोल कार्य दुर्लभ है क्योंकि एक दिन आएगा जब जानवरों की वास्तव में दुर्लभ दृष्टि होगी।" दूसरे ने कहा, "हाथी अनमोल हैं।"

पहले भी वायरल हुए इंसानियत दिखाते वीडियो!

सोशल मीडिया पर हाथी और वन आधिकारी को लेकर यह कोई पहला वीडियो नहीं है। इससे पहले इस महीने के शुरुआत में ही एक हाथी के बच्चे का अपने परिवार से बिछड़ने के बाद वन अधिकारी उसकी देखभाल करते हुए नजर आए थे।  जो अपने झुंड से अलग हो गया था। वन कर्मियों ने हाथी के बच्चे को सोते हुए पाया तो उसे छाया देने के लिए छतरी लगा दी थी। 


इस वीडियो को IAS अधिकारी सुप्रिया साहू ने शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने अपने ट्वीट के कैप्शन में लिखा था, 'इस दिल को छू लेने वाले वीडियो में आप देख सकते हैं कि #TNForesters इस सोते हुए हाथी के बच्चे को छाया दे रहे हैं। ये बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था और ये टीम उसे मिलाने में लगी हुई थी. उनकी करुणा, देखभाल और विचारशीलता ने पूरे प्रयास को सार्थक बना दिया है।'

hathi

वंही इस महीने की शुरुआत में, एक वीडियो में छत्तीसगढ़ के वन अधिकारियों को एक हाथी के बछड़े की सहायता करते हुए भी दिखाया गया था जो अपने झुंड से अलग हो गया था। वन कर्मियों ने हाथी के बच्चे को बचाया और उसके परिवार को खोजने में मदद करने से पहले उसका प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।