रोजी-रोटी के लिए ट्रेन में चॉकलेट बेचती है ये दादी, बुजुर्ग का संघर्ष देख लोगो का दिल पिघल गया!

 | 
Elderly woman sells chocolate in train

वैसे तो लोग इंटरनेट पर ज्यादातर फनी और मनोरंजक वीडियो देखना पसंद करते हैं, लेकिन इसी बीच कभी कभी हमें ऐसी वीडियोज़ दिख जाती हैं जो हमारे दिल को छू लेती हैं। इतना ही नहीं कई बार कुछ ऐसी घटनाएं या बातें हो जाती हैं जो हमें और आगे बढ़ने की प्रेरणा दे जाती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे मुंबई लोकल ट्रेन में रोजी-रोटी के लिए चॉकलेट बेचती नजर आ रही हैं। 

जिसके बाद इस बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देख यूजर्स का दिल पसीज गया। और फिर जमकर इस बुजुर्ग महिला के जीवन संघर्ष और उनके जज्बे की तारीफ होने लगी। क्या है पूरा मामला? तो चलिए हम आपको बताते है। 

रोजी-रोटी के लिए ट्रेन में चॉकलेट बेचती बुजुर्ग!

जिंदगी का संघर्ष हर किसी के हिस्से में आता है, जब कोई भी शख्स मुश्किलों के दौर से गुजर रहा होता है तो उसे अपने से ज्यादा खराब हालात किसी के नहीं लगते हैं। हालांकि जब हम अपने आसपास नजर दौड़ाते हैं तो कई बार महसूस होता है कि हमारा संघर्ष दूसरों के सामने कुछ नहीं है। अगर आप जिंदगी में संघर्ष से भागते हैं, तो एक बात जान लें कि आप खुद से भाग रहे हैं। कई बार हमें ऐसे लोग देखने को मिलते हैं जो लगातार संघर्ष कर रहे होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों मुंबई लोकल ट्रेन से सामने आया। 

 elderly women selling chocolates in the local train

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे मुंबई लोकल ट्रेन में चॉकलेट बेचती नजर आ रही हैं। पहली नज़र में बुजुर्ग महिला को चॉकलेट बेचते हुए देखकर कोई भी भावुक हो सकता है। हालांकि दूसरे ही पल उन बुजुर्ग महिला के प्रति मन में सम्मान भी काफी बढ़ जाएगा जो उम्र के आखिरी पड़ाव में भी मुस्कुराते हुए संघर्षों का सामना कर रही हैं और अपने दम पर अपनी आजीविका चला रही हैं। 

 elderly women selling chocolates in the local train

इसमें बुजुर्ग महिला को चॉकलेट बेचते हुए लोकल ट्रेन में देखा जा सकता है। वो जीवन के इस दौर में संघर्ष कर रही हैं, इस पड़ाव में भी मुस्कुराते हुए संघर्षों करती वीडियो में देखी जा सकती हैं। इस संघर्ष के बावजूद इस बुजुर्ग के चेहरे की मुस्कान लोगों का दिल जीतने के साथ साथ उन्हें प्रेरणा भी दे रही है। दरअसल, ये वीडियो मुंबई की एक लोकल ट्रेन में बनाया गया है। ये वीडियो किसी प्रेरणा से कम नहीं है। 

बुजुर्ग की मुस्कुराहट ने जीता सबका दिल!

वीडियो को को किसने फिल्माया इस बात की जानकारी सामने नहीं आई, हालाँकि इस वीडियो को दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग महिला अपने हाथ में चॉकलेट के डब्बे लिए हुए है। वह इन्हें लेकर लोकल ट्रेन के यात्रियों के पास आती है, और उनसे इन्हें खरीदने के लिए पूछती है। इस उम्र में जीने के लिए संघर्ष कर रही इस बुजुर्ग के चेहरे की मुस्कान ने लोगों का दिल जीत लिया है। 


 इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि, “किसी की ज़िंदगी आराम है, संघर्ष किसी की ज़िंदगी का नाम है। ये महिला और इनके जैसे हज़ारों लोग जो मेहनत कर दो वक्त की रोटी कमाते हैं, हो सके तो उनसे सामान ज़रूर खरीदें।” 

 elderly women selling chocolates in the local train

वहीं मोना एफ खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, ‘वो मांग नहीं रहे, मेहनत कर रहे हैं। हो सके तो उनकी मदद करो।’

लोग करना चाहते हैं मदद!

वीडियो अपलोड होने के बाद से लेकर अब तक इस पर 5.5 मिलियन व्यूज आ चुके हैं और 606K लोगों ने इसे लाइक भी किया है. वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद लोग बुजुर्ग महिला के जज्बे की सराहना करते हुए भी नजर आ रहे हैं। 

 elderly women selling chocolates in the local train

 elderly women selling chocolates in the local train

लोग महिला के जज्बे को देखकर हैरान हैं। इसके साथ ही कई लोग इनकी मदद के लिए आगे आना चाहते हैं, जिसके लिए वे इनका संपर्क विवरण मांग रहे हैं। वहीं बहुत से लोगों ने बुजुर्ग के जज्बे को सलाम करने के साथ साथ उनकी तारीफ की है।