धोनी की बेटी जीवा को मिली मेसी के ऑटोग्राफ वाली जर्सी, साक्षी ने शेयर की क्यूट तस्वीर, देखें

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। जंहा एक तरफ अर्जेंटीना इस बार वर्ल्ड चैम्पियन बनी तो दूसरी तरफ करोड़ों फैन्स के हीरो लियोनेल मेसी उस खेल के वर्ल्ड चैम्पियन बन गए। जिसके बाद दुनिया समेत भारत में भी लियोनल मेसी और अर्जेंटीना की इस जीत का जश्न मनाया गया। लेकिन इनसबके बीच मेसी ने अपनी एक भारतीय फैंस के लिए ख़ास तोहफा भेजा, और बह खास फैंस कोई और नहीं बल्कि धोनी की बेटी जीवा है। जिसके लिए मेसी की साइन की हुई जर्सी तोहफे में मिली। क्या है पूरा माजरा? चलिए हम आपको बताते है।
जीवा को मिली मेसी के साइन वाली जर्सी!
आपको बता दे, भारत में मेसी के काफी चाहने वाले हैं। उन्होंने फाइनल में अपने खेल से फैंस का दिल भी जीता, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा भी मेसी की फैन हैं? जी हां, महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की कुछ फोटो सामने आई हैं, जिसमें वह अर्जेंटीना की जर्सी पहने हुए हैं। ये खास है क्योंकि इसपर लियोनेल मेसी का साइन भी है, साक्षी ने यह फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी यह तस्वीरें शेयर की गई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। क्रिसमस पर अब जीवा धोनी को यह बड़ा गिफ्ट मिला है, जिसमें लियोनेल मेसी के साइन वाली जर्सी उनके पास हैं।
धोनी ने फुटवाल छोड़ थामा था बल्ला!

बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खुद फुटबॉल के बड़े फैन हैं और वह खुद भी फुटबॉलर रह चुके हैं। स्कूल के दिनों में धोनी अपनी टीम के गोलकीपर थे और एक्सीडेंटल तौर पर ही वह क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बने थे।