'HOW CAN YOU रोक' आजमगढ़ में हारे धर्मेंद्र यादव के गुस्से का VIDEO हुआ वायरल!

उत्तर प्रदेश में कल आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ. उपचुनाव में बीजेपी ने दोनों ही सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं समाजवादी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। फ़िलहाल आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव हारे सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का वीडियो चर्चा में है। वीडियो में दिख रहा है कि वह पुलिसकर्मियों से नोकझोंक कर रहे हैं। और इसमें उनकी इंग्लिश की चर्चा हो रही है।
How Can You रोक? वायरल वीडियो!
वायरल वीडियो में धर्मेंद्र यादव एक पुलिसवाले से नाराज नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र स्ट्रांग रूम में जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। इस पर उन्होंने गुस्से में पुलिसकर्मी से कहा, 'HOW CAN YOU रोक' स्ट्रांग रूम कौन जाएगा?' आप लोग हमें अंदर क्यों नहीं जाने दे रहे हो? आप मशीन बदलना चाहते हो?
यूपी उपचुनाव मतगणना
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) June 26, 2022
शुरुआती रुझान में आज़मगढ़ में भाजपा प्रत्याशी ने सपा को पछाड़ा
ईवीएम में भाजपा कर रही है लीड
सपा दूसरे स्थान पर खिसकी
रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी आगे
काउंटिंग स्थल जाने को लेकर धर्मेंद्र यादव की पुलिस से तीखी नोकझोंक... pic.twitter.com/amewjSPAtZ
काफी देर तक धर्मेंद्र यादव पुलिसकर्मियों से बहस करते रहे। इस बीच एक पुलिसकर्मी यह भी कहते नजर आया कि आप ऐसे बात नहीं कर सकते। हालांकि, धर्मेंद्र का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वो उलझते रहे। अब सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के 'HOW CAN YOU रोक' वाली बात पर मीम्स वायरल हो रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर के कमेंट!
ऐसा रहा चुनाव नतीजा!
लोकसभा उप-चुनाव 2022 में आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मा. श्री दिनेश लाल यादव जी आपको शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई व उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) June 26, 2022
निश्चित ही आप जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और विकास के नई प्रतिमान स्थापित करेंगे। @nirahua1 pic.twitter.com/bz1lpGTyNO
आपको बता दे, आजमगढ़ उपचुनाव में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को भाजपा उम्मीदवार दिनेशलाल यादव निरहुआ से शिकस्त खानी पड़ी है। यहां पर निरहुआ को 312768 वोट मिले थे, वहीं धर्मेंद यादव को 304089 वोट मिले। इस तरह से निरहुआ ने आजमगढ़ उपचुनाव में 8679 वोटों से जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही भाजपा ने सपा के एक बेहद महबूत किले में सेंध लगा दी है।