'अब तुझे गोद में बिठा लूं क्या' मेट्रो में सीट के लिए हुई लड़कियों में कैट-फाइट! देखिये वीडियो

अगर आप दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में सफर करते हैं तो यह बात तो आप भी जानते होंगे कि यह सफर कितना चुनौती भरा रहता है। कभी भीड़ की धक्का-मुक्की तो कभी सीट के लिए जद्दोजहद, कहीं पहुंचने के लिए ना जानें कितनी मुश्किलों से होकर गुजरना पड़ता है।
कई बार सीट होती भी नहीं और फिर भी लोग बैठने की ज़िद करने लगते हैं। हालांकि, हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें सीट होने के बावजूद भी दो महिलाओं के बीच कैट फाइट सुरु हो गई। क्या है पूरा माजरा? चलिए हम आपको बताते है।
Delhi Metro में सीट के लिए भिड़ गईं दो महिलाएं!
'नहीं जगह है... बहुत जगह है...' इंटरनेट पर बीते दिनों यह मीम टॉप पर था। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे कुछ ट्विटर यूजर्स 'नहीं जगह है, बहुत जगह है' का फीमेल वर्जन बता रहे हैं। दरअसल, यह क्लिप मेट्रो का है जिसमें सीट को लेकर महिलाओं की बीच जबरदस्त बहस चल रही है।
वैसे भी मेट्रो में आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं, जिनमें यात्री सीट को लेकर तू.. तू.. मैं... मैं... करते नजर आते हैं। हालांकि, जो वीडियो वायरल हो रहा है यह बहुत से यात्रियों का दर्द बयां कर रहा है। खैर, इस वीडियो में बहस कर रही महिलाओं के अलावा लोगों की नजर उस युवती पर अटक गई है जो बहस को इंजॉय करते हुए मजे से बर्गर खा रही है।
दरअसल, दिल्ली मेट्रो के भीतर का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सीट को लेकर लड़कियों के बीच बवाल होता है। बहस का ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आपको दो महिलाएं आपस में सीट के लिए झगड़ती नजर आएंगी।
'हमारे पास सीट नहीं है सॉरी...'
वीडियो की शुरुआत में आप एक लड़की को मेट्रो के अंदर आते देखेंगे। लड़की मेट्रो में घुसने के बाद बैठने के लिए सीट खोज रही होती है, तभी उसकी नजर दो महिलाओं पर पड़ती हैं। इनमें से एक ने साड़ी पहन रखी थी और दूसरी ने सूट. ये दोनों महिलाएं एक-एक सीट पर बैठी थी और एक सीट पर दोनों ने अपना-अपना बैग रखा हुआ था।
"Nhi jagh hai - bout jagh hai"
— Wellu (@Wellutwt) August 13, 2022
Female Version 🤣 pic.twitter.com/ePcJkHEAe8
यह देख मेट्रो में अभी-अभी आई लड़की ने उनसे अपना बैग सीट पर से हटाने के लिए कहा ताकि वह वहां बैठ सके लेकिन साड़ी वाली महिला ने बैग हटाने से साफ मना कर दिया। वह लड़की से कहती है, 'हमारे पास जगह नहीं है, आप दूसरी सीट देख लो।' एक बोलती है कि हमारे पास सीट नहीं है सॉरी... आपको जहां सीट दिखती है वहां बैठ जाओ...।
इसपर लड़की महिला को समझाती है, 'आप ऐसा नहीं कर सकती हैं। आप एक सीट पर बैठी हैं और दूसरी पर आपने बैग रखा हुआ है। यह तो गलत बात है. आपको दूसरे लोगों को बारे में सोचना चाहिए, बाकि लोग खड़े हैं आप बैग को हाथों में पकड़ लीजिए। लड़की महिला को खूब समझाती है लेकिन महिला कहां किसी की सुनने वाली थी, वह अपनी जिद पर अड़ी रही।
ना तो उसने बैग हटाया और ना ही खुद सीट पर से उठी। फिर क्या था देखते ही देखते दोनों में इसे लेकर भहस छीड़ गई। फिर लड़की थोड़ी सी खाली जगह में ही उनके बगल में बैठ जाती है, फिर उनके बीच बहस होने लगती है। साड़ी वाली युवती कहती है कि मेरे ऊपर मत बैठो... इस पर दूसरी लड़की कहती है कि आप रिजर्व नहीं कर सकते हो। दोनों में बहस काफी बढ़ जाती है, लेकिन बगल में बैठी लड़की आराम से बर्गर खाने में बिजी रहती है।
आप देख सकते हैं कि कैसे साड़ी वाली महिला लाख कहने पर भी अपनी सीट से नहीं हिली। वहीं, उसके बगल में बैठी दूसरी महिला मेट्रो के अंदर आराम से बर्गर खाती नजर आई। इतना ही नहीं, बर्गर खाने के दौरान वह मेट्रो के अंदर कूड़ा फैलाती हुई भी दिखाई दे रही है।
इस बीच वहां मौजूद किसी अन्य व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों महिलाओं की लापरवाही का यह वीडियो लोगो द्वारा खूब देखा जा रहा है।
'नहीं जगह है, बहुत जगह है... फीमेल वर्जन'
आपको बता दे, यह वीडियो ट्विटर हैंडल @Wellutwt ने शेयर किया और लिखा- नहीं जगह है, बहुत जगह है... फीमेल वर्जन। अब तक इस क्लिप को 1 लाख 74 हजार से अधिक व्यूज और 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।
जहां कुछ यूजर्स ने लिखा कि आए दिन यह सब मेट्रो में देखने को मिलता है। वहीं कुछ यूजर्स की नजर साइड में बैठी लड़की पर रुक गई, जो मजे से बर्गर इंजॉय कर रही है। एक यूजर ने लिखा मेट्रो में खाना कब से अलाऊ हो गया। साथ ही हजारों लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।
वीडियो में महिला की दबंगई देखने के बाद लोग हैरान हैं। यूजर्स का कहना है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते समय इस तरह की हरकत करना बिल्कुल सही बात नहीं है। इस तरह की हरकत महिला को भारी भी पड़ सकती है।