तिरंगे से स्कूटी साफ करता दिखा शख्स, वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने सबक सिखा दिया!

 | 
tiranaga

भारत का तिरंगा हर देशवासी के लिए संप्रभुता और अखंडता का प्रतीक होता है, लेकिन इसको बनाये रखना हर हिंदुस्तानी का प्रथम कर्त्वय भी होता है। फ़िलहाल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स तिरंगे से स्कूटी साफ करता दिख रहा है। जिसके बाद चारो तरफ हल्ला मच गया तो बीच में पुलिस को आना पड़ गया और अब ब्यक्ति के साथ पुलिस ने खेला कर दिया। और सिखा दिया कि देश की आन वान और शान के प्रतीक तिरंगा की इज्जत कैसे की जाती है। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है। 

शख्स ने भारतीय ध्वज से की स्कूटी साफ!


आपको बता दे, सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक ब्यक्ति तिरंगे से स्कूटी साफ करता दिख रहा है। 29 सेकेंड के वीडियो में शख्स को तिरंगे का अपमान करते हुए देखा गया। उसने पहले सीट को साफ किया, फिर सामने के शीशे को पोछा। इसके बाद पूरे स्कूटी की सफाई तिरंगे से की। इस दौरान चुपके से किसी ने उसका वीडियो उतार लिया जो अब वायरल है। 

पुलिस ने आरोपी के साथ खेला कर दिया!

 वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले को स्वतः संज्ञान में लिया और केस दर्ज करके वीडियो में दिख रहे शख्स की तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिख रहे शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान इरफान पुत्र गुलाम मोहम्मद के रूप में हुई है। वह सी- 150, गली नंबर 11, उत्तरी घोंडा, दिल्ली का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 52 वर्ष है।

tiranga scooty

उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उसकी स्कूटी भी जब्त कर ली है और तिरंगे को भी बरामद कर लिया गया है। हालांकि, स्कूटी किसके नाम से है पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है।  इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 की धारा 2 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक गाड़ी का इंशोरेंस भी एक्सपायर हो चुका है। बताया जा रहा है कि वह रोज इसी तरीके से अपनी स्कूटी साफ करता है। पूरे मामले में आरोपी शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

सोशल मीडिया पर लोगो ने मचाया हल्ला!

tiranaga scooty safai

tiranaga scooty safai

आपको बता दे, वीडियो वायरल होने के साथ कई सारे ट्विटर हैंडल से वीडियो को रिपोस्ट किया गया। जिस पर सैकड़ो यूजर्स ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी, और आरोपी सख्स के खिलाफ तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाते हुए सजा की मांग की। आप ऊपर दिए गए कुछ कमेंट्स देख सकते है।