दूसरी बार दूल्हा बने पंजाब सीएम भगवंत मान...देखिये शादी की फोटो!

 | 
bhagwant man

पंजाब के CM भगवंत मान आज दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उनकी  शादी गुरुवार को चंडीगढ़ में होगी। खबर है कि उनकी शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी सिरकत कर सकते है। ऐसे में लोगो के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन है बो लकी लड़की जो पंजाब के सीएम की बीबी बनेगी? तो चलिए हम आपको सीएम भगवंत मान की होने बाली दुल्हनियां के बारे में बता देते है। 

पहली पत्नी से हो चुका है तलाक!

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आपको बता दे, भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने थे। तब उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर भी उनके प्रचार में नजर आई थीं। हालांकि, 48 साल के भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था। 

bhagwanman wedding
Image Source: CNBC Awaaz

जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई। पहली पत्नी से मान के 2 बच्चे हैं। वे मां के साथ अमेरिका में ही हैं। 2022 में वे आप की ओर से पंजाब में सीएम उम्मीदवार बने। उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 के पंजाब के सीएम के तौर पर शपथ ली। भगवंतमान के बच्चे उनके शपथ समारोह में शामिल होने विशेष तौर पर अमेरिका से पंजाब आये थे। 

bhagwant man wedding
Image Source: NBT

भगवंत मान ने कहा था कि वे राजनीति की वजह से परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए उनकी पत्नी से उनसे दूरी बना ली। इतना ही नहीं तलाक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा थी। इसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने पंजाब को अपने परिवार के ऊपर चुना। राजनीति के लिए वे पत्नी से अलग हो रहे हैं। 

होने वाली दुल्हनिया डॉक्टर!

भास्कर की रिपोर्ट अनुसार, पंजाब के CM भगवंत मान की होने बाली नई दुल्हनियां का नाम डॉक्टर गुरप्रीत कौर हैं। और बह हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली है। उनके परिवार में 3 बहनें हैं। 2013 में गुरप्रीत कौर ने अंबाला के मौलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। 2017 में उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई। भगवंत मान तब संगरूर से लोकसभा सांसद थे।

bhagwant man
Image Source: NBT

इसके बाद वह सीएम मान के विशेष कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं। आपको बता दे, CM पद के शपथग्रहण समारोह में भी गुरप्रीत कौर मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में भगवंत मान की शादी का आयोजन होगा। इसमें अरविंद केजरीवाल समेत बहुत खास लोग ही शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि यह शादी एकदम सिंपल तरीके से सीएम भगवंत मान के आवास पर ही होगी। 

मां और बहन ने चुनी लड़की, परिवार में पहले से आना-जाना!

भगवंत मान की मां हरपाल की ख्वाहिश थी की भगवंत मान अपना घर फिर से बसा लें। बताया जा रहा है कि सीएम मान के लिए लड़की इनकी मां और बहन ने चुनी है। डॉ. गुरप्रीत कौर की मान की बहन मनप्रीत कौर से पहले से जान-पहचान है। उनका परिवार में पहले से आना-जाना था। मान की बहन मनप्रीत और गुरप्रीत कई बार इकट्‌ठे शॉपिंग भी करते रहे हैं। परिवार के कहने पर सीएम मान ने शादी के लिए सहमति दी।

bhagwant man wedding
Image Source: NBT

भगवंत मान की होने वाली दुल्हन डॉ. गुरप्रीत कौर उनके परिवार के बेहद करीब हैं। बताया जा रहा है कि इस शादी में केवल परिवार के ही लोग शामिल होंगे। यह शादी बेहद ही सिंपल और सादा तरीके से होगी। अभी तक कोई ऐसी घोषणा नहीं हुई कि जिसमें पता लग सके की सीएम मान की शादी में कौन-कौन से दिग्गज नेता आ रहे हैं, लेकिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के संग दूल्हा-दूल्हन को आशिर्वाद देने पहुँच सकते है। 

राघव चड्ढा कर रहे शादी की तैयारियां!

bhagwant man
Image Source: NBT

NBT की एक खबर अनुसार, सीएम मान की शादी की सारी जिम्मेदारी आप के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा पर है। राघव चड्ढा खुद सारी तैयारियां कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को बेहद गुप्त रखा गया। किसी को कार्यक्रम की भनक नहीं लगी। भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाजों से होगी, इसे देखते हुए ही सारी तैयारियां की गई हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब सीएम की होने वाली दुलहनियां भी सिख ही हैं। शादी के आयोजन का खर्च भी खुद भगवंत मान ही उठा रहे हैं।