इस मुस्लिम देश में बिल्डिंग की खुदाई में मिला दुर्लभ खजाना, 40 प्रेमिकाओं संग दिखे 2 रोमन देवता!

 | 
syria mosaic

सीरिया में पुरातत्व विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। यंहा एक्सपर्ट्स ने सदियों पुराना एक मोजेक खोज निकाला है, और यह मोजेक रोमन काल का बताया जा रहा है। वैज्ञानिक इसे एक दुर्लभ खोज बता रहे हैं, इस बेहद खूबसूरत और अनोखी मोजैक की खासियत ये है कि इसकी फर्श 1600 साल बाद भी एकदम नई जैसी है। मोजेक पर रोमन देवताओं का भी चित्रण है, जिसकी बजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां कभी एक मंदिर रहा होगा। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है। 

बिल्डिंग की खुदाई में मिली सदियों पुरानी फर्श मोजेक!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कट्टर मुस्लिम देश सीरिया में चौथी सदी की एक बिल्डिंग की खुदाई के दौरान करीब 1300 स्क्वायर फीट में फैला एक फर्श मिला है। जिस पर रोमन देवताओं की तस्वीरें दिखती है। 'बीबीसी' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक यह मोजेक सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स के करीब रस्तन में मिली है। सीरिया में 11 साल पहले शुरू हुए युद्ध के बाद वहां की यह अब तक की सबसे खास खोज बताई जा रही है। 

syria mojek
Image Credit: Associated Press (AP)

आपको बता दे, मोजेक एक पुराने बिल्डिंग के अंदर दबा था। इसकी खुदाई सीरिया के पुरावशेष और संग्रहालय के जनरल डायरेक्टोरेट की ओर से कराया जा रहा था।  Associated Press से बातचीत में डॉ. साद ने कहा- हमारे सामने एक ऐसी खोज है जो दुनियाभर के लिए बहुत दुर्लभ है। उन्होंने बताया कि मोजेक पर ग्रीक और ट्रोजन के बीच हुए युद्ध के कई सीन्स भी दिखाए गए हैं। 

40 प्रेमिकाओं संग दिखे 2 रोमन देवता!

फिलहाल इस नायाब नमूने की बात करें तो इस मोजेक में कुछ प्राचीन लड़ाकों को भी दिखाया गया है। यह मोजैक करीब 120 स्क्वायर मीटर (यानी 1300 स्क्वायर फीट) में फैला है। इस फर्श पर रोमन देवताओं की भी तस्वीरें दिखती हैं। इसके अलावा फर्श पर अमेजन योद्धाओं का भी चित्रण है। फर्श का हर पैनल स्क्वायर-शेप की छोटी-छोटी रंगीन पत्थरों से भरी हुई है। और हर पत्थर का एक किनारा करीब आधे इंच का है। 

syria mosaic
Image Credit: Associated Press (AP)

इस बेहद खूबसूरत और अनोखी मोजैक की खासियत ये है कि इसकी फर्श 1600 साल बाद भी एकदम नई जैसी है। मोजेक पर नेपच्यून, प्राचीन रोमन समुद्र के देवता और उनकी 40 प्रेमिकाओं का भी चित्रण है। ऐसे में अब अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां पर कभी मंदिर रहा होगा, और यहां रहने वाले लोग रोमन देवताओं की पूजा करते होंगे। यह प्रॉपर्टी करीब चौथी सदी की बताई जा रही है। 

खुदाई का काम अभी बाकी!


विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. ह्यूमन साद के मुताबिक, "अब तक हम इस बात का पता नहीं लगा पाए हैं कि यह मोजेक किस तरह की इमारत पर बना है? क्योंकि अब तक खुदाई का काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में आगे कुछ और दुर्लभ चीजें मिलने के साथ कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।"

पुरानी विरासत को बचाने में जुटी सरकार 


गौरतलब है कि कट्टर मुस्लिम देश सीरिया एक लंबे अरसे से अघोषित युद्ध का शिकार रहा है। लंबे समय से युद्ध और भूख की विभीषिका झेल रहे इस देश में हुई अबतक की लड़ाई और खूनी संघर्षों में देश की कई धरोहरों को या तो लूट कर बेच दिया गया या फिर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया था। साल 2016 में विरोधी ताकतों को देश से भगाने के बाद सीरिया की सरकार अलेप्पो का सदियों पुराना बाजार फिर से बसाने की कोशिश कर रही है।