दूल्हे का रंग देखकर भड़क गई दुल्हन, भरी बारात में किया शादी से इनकार...देखिये वीडियो!

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक बारात को बैरंग बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने शादी से इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि दूल्हे का रंग काला था और उम्र में उससे दोगुना बड़ा था। दुल्हन का आरोप है कि "फोटो में तो रंग गोरा था, यह तो काला है। यह वह दूल्हा नहीं है, जो फोटो में था।" यह कहते हुए इटावा में एक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है।
काला दूल्हा देख दुल्हन का शादी से इनकार!
मामला इटावा की भरथना तहसील का है, जंहा बुधवार को नगलाबास गांव में जाफरापुर गांव से बारात पहुंची थी। दूल्हा (Groom) पूरे गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर आया था, जिसका लड़की पक्ष के लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। जनवासे से बाराती नाचते-गाते दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे। द्वाराचार की रस्में हुईं। द्वाराचार के दौरान महिलाओं ने दूल्हे को देखा तो सुगबुगाहट होने लगी।

इसी दौरान लड़की बालो ने तिलक की रस्म भी निभाई। धीरे धीरे रश्मि होती गई और द्वाराचार के बाद फेरों की तैयारी शुरू हुई। दूल्हे के काला होने की सुगबुगाहट महिलाओं से होते हुए दुल्हन तक पहुंच गई। दुल्हन भी लाल जोड़े में मंडप पहुंचीं। दूल्हा-दुल्हन आमने-सामने आए। बस, यहीं पर दूल्हे का रंग देखते ही दुल्हन का पारा चढ़ गया।
फेरे से पहले लड़के को देखकर बिफर गई दुल्हन!
इटावा से एक शादी का मामला सामने आया है जहां शादी में फेरे लेने के दौरान अचानक दुल्हन ने अपना फैसला बदला और दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने इसकी जो वज़ह बताई है वह सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।#Etawah #ViralNews pic.twitter.com/USEoz9vsG4
— UP Tak (@UPTakOfficial) July 9, 2022
दूल्हा न सिर्फ उससे दोगुनी उम्र का था बल्कि उसका सांवला रंग देखकर भी वधू ने हंगामा खड़ा कर दिया और भरी बारात के सामने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन की ये बात सुनते ही बारात में अफरा-तफरी मच गई। दुल्हन ने कहा, "तस्वीर में दिखाए गए दूल्हे का रंग साफ था, यह काला है। मैं शादी नहीं करूंगी।" यह कहते हुए दुल्हन मंडप से वापस चली गई।
6 घंटे तक पंचायत चली, लेकिन दुल्हन नहीं मानी!
बरात में शामिल गांव के वृद्धजन सहित अन्य लोग दुल्हन के समझाने बुझाने में जुट गए। पंचायत बुलाई गई, करीब 6 घंटे तक पंचायत चली। गांव के बुजुर्गों ने लड़की को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वह शादी को तैयार नहीं हुई। बात लड़के वालों तक पहुंची, वह भी बिफर गए। कहने लगे, ''अगर लड़का पसंद नहीं था, तो पहले मना कर देते।''

लड़के बालो की बात सुन और लड़के वाले दबाव बनाने लगे तो दुल्हन की मां और ममेरे भाई भी लड़की की तरफ आ गए। कहा, "शादी से पहले जिस लड़के की तस्वीर दिखाई गई थी, वह दूसरे लड़के की थी। बारात में किसी और को दूल्हा बनाकर भेज दिया।"
शादी से पहले दिखाई गई थी सिर्फ फोटो!
दुल्हन की माँ मीना देवी ने कहा कि उनके परिवार को कभी दूल्हे को दिखाया नहीं गया था। जब भी उन्होंने दूल्हे से मिलने की बात की तो उसके परिजन एक सुंदर फोटो दिखाकर लड़का बाहर नौकरी कर रहा है कहकर टाल-मटोल कर देते थे।

दुल्हन की मां मीना देवी और ममेरे भाई ने बताया कि नीतू को जिस लड़के की तस्वीर देखने के लिए शादी से पहले भेजी गई थी, वह लड़का न होकर कोई दूसरे लड़के को दूल्हा बनाकर लाया गया है। इसलिए नीतू ने शादी करने से इन्कार कर दिया। बेटी की फैसले से परिवार के सभी सदस्य सहमत थे। दूल्हा बिल्कुल वैसे नहीं था जैसा हमें बताया गया था।
नीतू ने बताया कि तस्वीर में दिखाए गए दूल्हे का रंग साफ था, जबकि जिससे शादी कराई जा रही थी, उसका रंग बहुत काला था। इतना ही नहीं दूल्हा दुगनी उम्र से ज्यादा का भी लग रहा था।
दूल्हे के परिजनों ने पुलिस से की शिकायत!
फ़िलहाल शादी तो नहीं हुई मामला ज्यादा बढ़ता देख दूल्हा अपनी बारात बापिस ले गया। दूल्हा पक्ष की तरफ से कोतवाली थाने में शिकायत की है। घरवालों ने कहा, "उसके बेटे की शादी बुधवार को थी। दुल्हन ने सारी रस्में होने के बाद भी शादी से इनकार कर दिया। शादी में दिया सामान, जेवर भी नहीं लौटाया।"
तो वहीं लड़की के परिजनों ने कहा कि शादी की कोई भी रस्म हुई ही नहीं तो फिर उनका कोई भी सामान वहां कैसे आ सकता है। उन्होंने दूल्हे के घरवालों का आरोप एकदम झूठा बताया। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई हैं। सायद पुलिस कोई बीच का रास्ता निकाल जल्द मसले का हल निकाल दे।