दादी को बैठाकर तूफानी रफ्तार में बाइक दौड़ाते बच्चे का वीडियो वायरल, IPS बोले- परवरिश में गलती!

 | 
bike dadi

सोशल मीडिया पर अक्सर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते और गाड़ी पर स्टंट करते लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखने के बाद कई युवा ऐसा करने की कोशिश कर रहते हैं, लेकिन यह बहुत खतरनाक होता है। इस तरह के स्टंट से कभी-कभी जान भी चली जाती है। ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें एख बच्चा अपनी दादी को पीछे बैठाकर तूफानी रफ्तार में बाइक दौड़ा रहा है। क्या है पूरा माजरा? चलिए हम आपको बताते है। 

दादी को बैठाकर तूफानी रफ्तार में बाइक दौड़ाता बच्चा!

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा अपन दादी को पीछे की सीट पर बैठाकर तेज़ रफ्तार में सड़क पर बाइक दौड़ा रहा है। दादी-पोते के इस वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। बच्चे की स्पीड देखकर ऐसा लग रहा है मानो तूफान आ रहा हो, और दादी भी कैसे बीछे बेखौफ बैठी हैं। देखकर लग रहा है कि दादी की ज़रा भी डर नहीं लग रहा है।  


आपको बता दे, बच्चा इतना छोटा है कि उसके पैर भी नीचे तक ठीक से नहीं पहुंचते होंगे। लेकिन बह बाइक से फर्राटे भरता दिख रहा है। दादी को बाइक पर बैठाकर बच्चे का उसे तुफानी अंदाज में चलाने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है।

सोशल मीडिया पर लोगो की प्रतिक्रिया!

इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशू काबरा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है, "यूंहीं नहीं जाती सड़क हादसों में मासूम जान, परवरिश में बड़ी गलतियां, बड़ों" ने की हैं, सड़क सुरक्षा में लापरवाही, आदतन सिखाई, जहां रोकना-टोकना था, वहीं ढिलाई की है।"

dadi bike stunt

आपको बता दे, इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, इनके मां बाप को पकड़ कर उचित दंड देना अनिवार्य है। ये दूसरों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। यूजर ने कहा कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द होना चाहिए। 

dadi bike stunt

सावधानी: इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है, मानों मौत से रेस लगा रहा हो। कभी भी सड़क पर बाइक स्टंट नहीं करना चाहिए और न ही बाइक की रेस लगानी चाहिए। इससे जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।