16 साल छोटी डॉ. गुरप्रीत के संग CM भगवंत मान ने रचाई शादी, देखिये तस्वीरें!

पंजाब के CM भगवंत मान गुरुवार को दूसरी बार दूल्हा बने। उन्होंने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ सीएम आवास में फेरे लिए। भगवंत मान ने इस शादी को बेहद शालीन ढंग से बिना किसी तामझाम के किया। सीएम हाउस में ही हुए कार्यक्रम में बेहद सीमित लोगों को न्योता दिया गया था। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल परिवार समेत पंजाब पहुंचे थे। उन्होंने ही भगवंत की तरफ से पिता की सारी रस्में अदा की, तो राघव चड्ढा ने भाई की रस्में निभाईं।
16 साल छोटी डॉ. गुरप्रीत के साथ शादी की!

आपको बता दे, 32 साल की गुरप्रीत भगवंत (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। गुरप्रीत कौर MBBS डॉक्टर हैं। हरियाणा के मार्कंडेश्वर आयुर्विज्ञान संस्थान से उन्होंने पढ़ाई की थी। वह साल 2019 में भगवंत मान से पहली बार मिली थीं। उस वक्त लोकसभा चुनाव के दौरान गुरप्रीत ने मान के लिए प्रचार भी किया था।

इस साल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद जब भगवंत मान सीएम बने, तब शपथ ग्रहण में गुरप्रीत भी पहुंची थीं। डॉक्टर गुरप्रीत कौर का परिवार फिलहाल तो पंजाब में रहता है। लेकिन उनका पुश्तैनी निवास हरियाणा के कुरुक्षेत्र में है। वहां इनका पेहोवा (Pehowa) शहर में निवास था। Gurpreet Kaur के पिता का नाम इंदरजीत सिंह और मां का नाम राज कौर है।

गुरप्रीत की दो बड़ी बहने भी हैं जिनकी शादी हो चुकी है। उनकी एक बहन की शादी पूर्व कैबिनेट मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे से हुई है। वहीं उनके परिवार के बाकी कुछ लोग भी पॉलिटिक्स से जुड़े हैं। गुरप्रीत कौर खुद भी राजनीति में रुचि रखती हैं। लेकिन उनके घरवाले चाहते थे कि पहले वह शादी कर लें। अब शादी के बाद वह राजनीति में भी उतर सकती हैं।
ससुर कनाडाई-साली अमेरिकी, ऐसी है भगवंत मान की ससुराल!
परिवार की मानें तो गुरप्रीत के साथ भगवंत की बहन की अच्छी दोस्ती है। इसी कारण मान का परिवार गुरप्रीत को अच्छी तरह जान पाया। भगवंत और गुरप्रीत की 2019 में पहली बार मुलाकात हुई थी।

सीएम मान की पत्नी बन रहीं डॉ. गुरप्रीत कौर अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है जबकि दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता है, जबकि उनकी माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं।
रिबन कटाई में दिखा मान का मजाकिया अंदाज!
आनंदकारज के लिए जाते समय मान का रास्ता उनकी सालियों ने रोक लिया। इसके बाद रिबन कटाई हुई। आनंदकारज के लिए जाते समय मान का मजाकिया अंदाज भी दिखा। असल में जब दुल्हन की बहनों ने उनका रास्ता रोका तो मान ने उन्हें अंगूठियां दी। इसके बाद मान ने रिबन काटने के लिए कैंची मांगी तो उनकी सालियों ने कहा कि वह नहीं लाए।



इस पर मान ने मजाकिया लहजे में कहा कि अपना इक्विपमेंट लेकर नहीं आए। हालांकि इसके बाद उन्हें कैंची दी गई और रिबन काटकर वह आनंदकारज के लिए आगे बढ़े। तस्वीरो में आप देख सकते है भगवंत मान को आनंदकारज की रस्म के लिए लेकर जाते राघव चड्ढा, अरविंद केजरीवाल और परिवार के दूसरे सदस्य।
राजनीति के चलते पहली पत्नी से तलाक!
6 साल पहले 2015 में भगवंत मान ने पहली पत्नी इंदरजीत कौर से तलाक ले लिया था। इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं। 2014 में उन्होंने संगरूर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा। तब उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर ने प्रचार भी किया था। हालांकि, अगले ही साल रिश्ते बिगड़ने लगे।

CM मान का कहना था कि वह परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे। परिवार और पंजाब में से उन्होंने पंजाब को चुना। जिसके बाद 2015 में उनका तलाक हो गया। पत्नी बेटा-बेटी को लेकर अमेरिका चली गई।