अपनी बारात में देर तलक नाचता रहा दूल्हा, नाराज दुल्हन ने दूसरे से शादी कर ली!

बारात होती है तो होता है हुड़दंग...बारात आएगी, ठहरेगी, सत्कार करवाएगी और जमकर ठुमके लगाते दिख जायेंगे दूल्हे के दोस्त-रिस्तेदार। लेकिन राजस्थान के चूरू में एक दूल्हे को अपने दोस्तों के संग डीजे पर हुड़दंग मचाना, इस कदर महंगा पड़ गया कि गुस्साई दुल्हन ने किसी दूसरे युवक के साथ सात फेरे ले लिए और दूल्हा देखते रह गया। और फिर उसे बैरंग लौटना पड़ा। क्या है पूरा मामला? आइये हम आपको बताते है।
अपनी बारात में दूल्हे को नाचना महंगा पड़ गया!
मामला चूरू जिले के राजगढ़ तहसील के चेलाना गांव का है। 15 मई को हरियाणा के सिवानी वार्ड संख्या 10 निवासी अनिल पुत्र महावीर जाट बरात लेकर राजगढ़ के चेलाना बास अपनी दुल्हन मंजू को लेने पहुंचा था। दुल्हन के घर पहुंचते ही करीब सरे बराती गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर डांस करने लग गए। दूल्हा भी एक बार शादी होती है, ये सोच कर नाचे ही जा रहा था।

खबर है कि रात 9 बजे के करीब बारात दुल्हन के घर के लिए निकली थी, लेकिन डीजे की धुन और शराब के रंगीन नशे में शराबी ऐसे डूबे कि रात 2 बजे तक नाचते ही रह गए। जब लड़की वालों ने बारातियों को स्पीड अप करने को कहा, तो वो नाराज़ होकर झगड़ा करने लगे। लड़की वाले नाराज़ हो गए।
दुल्हन ने कर ली दूसरे दूल्हे संग शादी!
खबर है कि महूर्त था 1 बज कर 15 मिनट तक का और बारात पहुंची 2 बजे। रात 1:15 का वक्त फेरों का था जो निकल गया। इसके बाद दुल्हन और उसके परिजनों ने शादी किसी अन्य लड़के से कराने का फैसला लिया। रात में उसी मंडप में दुल्हन की शादी किसी और लड़के से कर दी ओर विदाई भी कर दी।

जब बाराती रात को 2 बजे बारात लेकर पहुंचे तो उनकी आंखे फटी रह गई। दुल्हन की शादी किसी और से हो चुकी थी। इसके बाद दूल्हे को बारात समेत बेरंग लौटना पड़ा। इसके बाद सोमवार को दुल्हा सुनील और उसके रिश्तेदार राजगढ़ थाने पहुंचे। तो पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
क्या बोले लड़की बाले?

लड़की वालों का कहना है कि सात फेरों की रस्म में ही जब इतनी लापरवाही रही तो ये लोग आगे क्या निभा पाएंगे! बहरहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी। जिसके बाद दोनों पक्षों ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर लिखित में शादी कैंसिल होने का पुलिस को लिखकर दिया।