संस्कार: बच्ची ने छुए सैनिक के पैर, तो लोग बोले- ऐसी बेटी हर घर पैदा हो!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो है, इस वीडियो में एक छोटी बच्ची मेट्रो स्टेशन पर खड़े जवानों के बीच जाकर एक सैनिक के पैर छूती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देख हर कोई इस बच्ची पर प्यार लुटा रहा है, और बच्ची के संस्कारो की तारीफ कर रहा है। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है।
बच्ची ने छुए सैनिक के पैर, देखें VIDEO!
सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि ऐसी बेटी हर घर में पैदा हो। दरअसल, भाजपा सांसद पीसी मोहन ने ट्विटर पर एक बच्ची का दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है। बेंगलुरु के सांसद ने वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'युवाओं को ऐसे संस्कार देना इस महान राष्ट्र के प्रति हर माता-पिता का कर्तव्य है।'
Raising patriotic young minds is a duty every parent owes to this great nation.
— P C Mohan (@PCMohanMP) July 15, 2022
Jai Hind 🇮🇳 pic.twitter.com/mhAjLbtOvG
वीडियो में दिख रहा है कि सेना के चार जवान मेट्रो स्टेशन के पास खड़े हैं। तभी एक बच्ची दौड़ते हुए उनके पास जाती है। कुछ समय तो वह उन्हें देखती रहती है, फिर एक जवान के पैर छू लेती है। इसके बाद सिपाही भावुक हो जाता है और बच्ची के सिर पर हाथ रख देता है। इस दृश्य को देखने के बाद वहां खड़े और भी जवान भावुक हो जाते हैं।
स्मृति ईरानी ने भी शेयर किया वीडियो!
छोटी बच्ची के इस वीडियो को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। केंद्रीय मंत्री ने वीडियो शेयर कर लिखा कि इस बेटी को आशीर्वाद और परिवार को आभार कि बिटिया को ऐसे उत्तम संस्कार दिए।
इस बेटी को आशीर्वाद एवं परिवार को आभार बिटिया को उत्तम संस्कार देने के लिए 🙏 https://t.co/SgbI1PcRJv
— Smriti Z Irani (@smritiirani) July 15, 2022
हालांकि, यह वीडियो किस शहर का इसका अभी पता नहीं चला है। इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।
लोग बोले- बच्चों को ऐसी ही शिक्षा दें!
इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसमें एक यूजर ने लिखा- कोई पूछे संस्कार क्या होता है, तो उसे ये वीडियो दिखा दो। बिटिया रानी के संस्कार उम्र से बड़े हैं।
दूसरे यूजर ने लिखा- बच्चों को शुरू से इन चीजों की शिक्षा दी जानी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये भारतीयता है, ये हमारी संस्कृति है। ऐसी ही एक यूजर ने कमेंट किया- उत्तम संस्कार.. सभी लड़कों को भी ऐसे ही संस्कार देने चाहिए।