फौजी बेटे की विदाई! मां से बिछड़ते फौजी बेटे की तस्वीर क्यों हो रही है वायरल ? जानिए

सैनिक अपने देश के लिए घर परिवार सब कुछ त्याग कर मोर्चे पर चला जाता है। लेकिन, हकीकत ये है कि वह घर से विदाई लेते वक्त एक और योद्धा को घर में ही छोड़ आता है, जो होती है उसकी मां। बह माँ जिसके प्यार और बलिदान करने की उसकी छमता की कोई सीमा नहीं होती। और आज सोशल मीडिया पर इसी बलिदान-त्याग की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग भाबुक हुए जा रहे है। क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी? आइये जानते है।
मां से बिछड़ते फौजी बेटे की तस्वीर वायरल!
ट्विटर पर एक मां-बेटे की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमे अपने बेटे को विदा करते वक्त तो एक मां हौसला तो दिखाती है, लेकिन जब बेटा नजरों से ओझल होता है फिर उस मां पर क्या बीतती है? उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। सिर्फ इस तस्वीर को देख महसूस किया जा सकता है।

ट्विटर पर यह तस्वीर, मदर्स डे के दिन अपनी मां को याद करते हुए इस तस्वीर को लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने पोस्ट किया था। जिसमे सतीश ने लिखा:-
'लगभग तीन दशक पहले मैंने अपनी मां को खो दिया था। तबसे मैं अपनी मां को हर सैनिक की मां में देखता हूं। मैं उसे भारत मां में देखता हूं। मां तुझे सलाम। हैप्पी मदर्स डे।'
I lost my mother nearly three decades ago. I see her in every soldier's mother. I see her in Mother India.
— Lt Gen Satish Dua🇮🇳 (@TheSatishDua) May 8, 2022
Ma Tujhe Salaam.🇮🇳
Happy Mothers Day pic.twitter.com/2rWAOJZPtu
वायरल तस्वीर में एक जवान अपने घर से ड्यूटी के लिए जा रहा है। वहीं दरवाजे पर उसकी मां उस जाते देख रो रही होती है। इस फोटो और सतीश के लिखे कैप्शन को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब सारा प्यार दिया है।
बेटे को विदा करने के बाद क्या होता है मां का हाल ?

भाव विह्वल कर देने वाली यह तस्वीर अपने-आप में देश की उन लाखों माओं का दर्द बयां कर रही है, जो अपने लाल को देश की रक्षा के लिए कलेजे पर पत्थर रखकर सर्वोच्च बलिदान के लिए हंसते-हंसते विदा कर देती हैं। लेफ्टिनेंट जनरल दुआ खुद इतने बड़े सैन्य अधिकारी रहे हैं, लेकिन उन्होंने तस्वीर के साथ जो शब्द लिखे हैं, वह दिल को झकझोर देने वाली हैं, क्योंकि इससे उनके दिल में दबा पड़ा बहुत गहरा दर्द भी बाहर छलक आया है।
फोटो देख इमोशनल हुए यूजर्स!
अपनी संतान के लिए एक मां का प्यार और उसके लिए बड़े से बड़ा त्याग करने की उसकी क्षमता का इस दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है। इसी को बयां करती एक तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दी है। एक मां के हृदय के अंदर मची उथल-पुथल के लाखों अनकहे शब्द बयां कर रही इस तस्वीर को इंटरनेट पर जितना प्यार मिल रहा है, उतना ही यह दूसरों को भी रुला रही है।



सतीश की इस फोटो पर मनु नाम के एक यूजर्स ने लिखा है- 'सर आपने मुझे रोने पर मजबूर कर दिया।' वहीं अनमोल प्रधान नाम के एक शख्स ने लिखा कि ये काफी मार्मिक तस्वीर है। एक यूजर ने लिखा है,'यह तस्वीर कुछ नहीं, बल्कि त्याग का प्रतीक है।'


एक यूजर लिखते हैं, 'यह दिल को छू लेने वाली तस्वीर है।' एक यूजर ने लिखा है, 'उन सभी बहादुर माताओं और परिवारों को नमन, जिन्होंने अपनी दुनिया को सेना में शामिल होने दिया और अपने देश की सेवा के लिए अपने से दूर भेज दिया।.....जय हिंद'। एक यूजर लिखता है, 'मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं है।'