जुगाड़ से बनी इलेक्ट्रिक जीप देखकर इम्प्रेस हुए आनंद महिंद्रा, और ख़ोल दी लड़के की किस्मत!

दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उनके ट्वीट अक्सर सुर्खियां बंटोरते हैं। आनंद महिंद्रा ने बीते रोज अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया। यह बैटरी से चलने वाली जीप का है। यानी इसमें न पेट्रोल की जरूरत है न डीजल की। वंही आनंद महिंद्रा को तो ये जुगाड़ की जीप इस कदर पसंद आई कि उन्होंने अपने अधिकारियों से इसे बनाने वाले से संपर्क करने को कह दिया। अब क्या है ये पूरा माजरा? चलिए हम आपको बताते है।
जुगाड़ से बनी जीप के दीवाने हुए महिंद्रा!
बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जुगाड़ से बनी इलेक्ट्रिक जीप का वीडियो शेयर किया है। यह बैटरी से चलने वाली जीप का है। यानी इसमें न पेट्रोल की जरूरत है न डीजल की। इसे घर पर ही जुगाड़ से बनाया गया है। इसे तमिलनाडु के गौतम (Gowtham) नाम के शख्स ने बनाया है। गौतम ने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए उनसे नौकरी मांगी थी। उसके साथ ही यह वीडियो भी शेयर किया था।
वंही अब आनंद महिंद्रा ने इसका जवाब दिया। उन्होंने महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीनियर एग्जीक्यूटिव आर वेलुस्वामी को इस नौजवान से संपर्क करने को कहा। इसके साथ ही आनंद महिंद्रा ने यह भी बताया कि क्यों वह इस बात पर यकीन करते हैं कि इलेक्ट्रिक वीकल सेगमेंट में भारत लीडर बनेगा।
आनंद महिंद्रा ने खोली जुगाड़ू नौजवान की किस्मत!
दरअसल, गौतम नाम के एक लड़के ने ट्विटर पर अपनी इलेक्ट्रिक जीप का वीडियो शेयर कर महिंद्रा को टैग किया और उनसे नौकरी (Job) की मांग की। इस लड़के ने ऐसी जीप बनाई जिसके आगे और पीछे के पहियों को अलग-अलग कंट्रोल किया जा सकता है। इस पर आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने जो जवाब दिया, वो दिल जीतने बाला है।
Electric jeep we seperately control front wheel and back wheel . please offer me job sir pic.twitter.com/gGAc0mQk3u
— A.GOWTHAM (@GOWTHAM6804) August 17, 2022
"17 अगस्त को पोस्ट किए गए ट्वीट का जवाब देते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा कि आने वाले समय में भारत ईवीएम्स (EVMs) का लीडर होगा। उन्होंने आगे कहा कि गौतम और उनकी 'ट्राइब' आगे बढ़ सकती है। @Velu_Mahindra कृपया उनसे संपर्क करें।"
This is why I’m convinced India will be a leader in EVs. I believe America gained dominance in autos because of people’s passion for cars & technology & their innovation through garage ‘tinkering.’ May Gowtham & his ‘tribe’ flourish. @Velu_Mahindra please do reach out to him. https://t.co/xkFg3SX509
— anand mahindra (@anandmahindra) August 20, 2022
मतलब साफ है कि महिंद्रा चेयरमैन को इस शख्स का इनोवेशन खासा पसंद आया है। गौतम को मांगी गई जॉब के मामले में भी तुरंत उत्तर मिल गया और कहना गलत नहीं होगा कि उसकी मेहनत रंग लाई है और आनंद महिंद्रा का ये रिप्लाई उनकी किस्मत खोलने वाला साबित हो सकता है।
शख्स ने ट्विटर पर मांगी थी जॉब!
आपको बता दे, जुगाड़ू जीप बनाने बाले गौतम तमिलनाडु के कीझाड़ी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी इलेक्ट्रिक जीप का वीडियो शेयर किया था। गौतम द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो की बात करें तो इसमें उन्हें जीप के पार्ट्स पर काम करते देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे बैटरी से संचालित इस जीप में दोनों पहियों को अलग-अलग कंट्रोल किया जा रहा है।
इसके साथ ही गौतम अपनी बनाई इस इलेक्ट्रिक जीप में दोस्तों को बिठाकर सड़कों पर दौड़ाते हुए भी नजर आ रहे हैं। अपने वीडियो में गौतम ने दिखाया है कि जीप इस तरह बनी है कि उसके आगे और पीछे के पहियों को अलग-अलग कंट्रोल किया जा सकता है। बताया जाता है कि उन्होंने अपनी इलेक्ट्रिक वीकल में लीथियम बैटरी का इस्तेमाल किया है। यह जीप कबाड़ के सामान से बनी है।

वंही आनंद महिंद्रा के मुखिया को यह जीप भा गई। उन्होंने महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव प्रोडक्ट डेवलपमेंट के हेड आर वेलुस्वामी को गौतम के साथ संपर्क करने के लिए कहा। इसके अलावा गौतम ने ट्वीट का जवाब देने के लिए आनंद महिंद्रा का धन्यवाद दिया। बताया जाता है कि इस जीप को मुख्य रूप से गौतम ने कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया है। उन्होंने मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।