मछली पकड़ने के लिए बच्चे ने लगाया अनोखा जुगाड़, आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर बढ़ाया हौसला!

 | 
anand mahindra

महाभारत का अर्जुन के मछली की आंख में तीर मारने वाला प्रसंग तो आपने सुना ही होगा। जिसका अर्थ है अपने शिकार पर सटीक निशाना लगाना। सोशल मीडिया पर आपने देसी जुगाड़ के कई सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। क्यूंकि यह वीडियो खुद आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। 

मछली पकड़ने बाले बच्चे का वीडियो हुआ वायरल 

आनंद महिन्द्रा (Anand Mahindra) ट्विटर के जरिए अक्सर कुछ न कुछ दिलचस्प शेयर करते हैं। कभी किसी के छिपे हुए टैलेंट की तारीफ करते हैं तो कभी किसी की क्रिएटिवनेस की। इस बार आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने मछली पकड़ने का एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है जो सक्सेसफुल होने का मूल मंत्र सिखाता है। 

anand mahindra share fisher boy video

वीडियो में एक छोटा सा बच्चा मछली पकड़ने के लिए जैसे जुगाड़ लगाता है, उसे देखकर देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी हैरान रह गए हैं। इसके बाद उन्होंने वीडियो ट्वीट कर बच्चे की जमकर तारीफ की है। आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो ट्वीट (Anand Mahindra Tweet) किया है। 

इस वीडियो में एक बच्चा तालाब किनारे घिरनी (पतंग उड़ाने वाली चरखी जैसी) लगाकर मछली के कांटे में फंसने का इंतज़ार कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा लकड़ी का एक ढांचा लेकर आता है। इस ढांचे को वह नदी के किनारे गाड़ देता है। इसके बाद उसमें लगी डोरी में वह आटे की लोई फंसा देता है. इसके बाद उसे पानी में फेंक देता है। 


बच्चा कुछ पल के लिए ही बैठा होता है कि उसे मछली फंसी महसूस होती है।  इसके बाद वह लकड़ी पर लगा चक्का घुमाने लगता है और डोरी खींच लेता है।  आप देखेंगे कि डोरी में दो बड़ी-बड़ी मछलियां फंसी हुई हैं। 

इस वीडियो के बारे में आनंद महिंद्रा ने लिखा है:-

‘‘ये वीडियो मेरे इनबॉक्स में बिना किसी संदेश के आया। एक ऐसी दुनिया जहां रोज़ाना उलझनें बढ़ रही हैं, वहां इस वीडियो को देखना सुकून भरा है। ये एक ‘छोटी सी कहानी’ साबित करती है कि प्रतिभा, प्रतिबद्धता और धैर्य से सफलता जरूर मिलती है।’


सिर पर गठरी वाले 'साइक्लिस्ट' का वीडियो

इससे पहले हाल ही में आनंद महिन्द्रा ने सिर पर एक गठरी को थामे, हाथ छोड़कर साइकिल चलाने वाले एक व्यक्ति का वीडियो शेयर किया था और उसके साइकिल पर बैलेंस की तारीफ की थी। आनंद महिन्द्रा ने लिखा था:-

'यह आदमी एक मानव सेगवे है, जिसके शरीर में जाइरोस्कोप लगा है! संतुलन का अविश्वसनीय सेंस। हालांकि, जो बात मुझे दुखी कर रही है, वह यह है कि हमारे देश में इस शख्स के जैसे कई लोग हैं जो प्रतिभाशाली जिमनास्ट या खिलाड़ी हो सकते हैं, लेकिन या तो नजरों में नहीं आ पाते या फिर उन्हें प्रशिक्षण नहीं मिल पाता..'


आपको बता दे, आनंद महिंद्रा देश के जाने माने उधोगपति है। बह महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन भी है। साथ ही एक मोटिवेशनल स्पीकर भी जो सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी चीजे शेयर करते है, जिससे आम नागरिको को सफलता के लिए प्रेरणा मिल सके।