अपने जन्मदिन पर ख़ुशी से झूमा हाथी, प्यारा वीडियो देख आनंद महिंद्रा भी शेयर किए बिना नहीं रह पाए!

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ग्रुप (Mahindra & Mahindra) के प्रमुख आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ मजेदार और प्रेरणादायक वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वे कभी कोई प्रेरक शब्द कह देते हैं तो कभी किसी के मज़े ले लेते हैं। आनंद महिंद्रा अलग-अलग चीजों को लेकर ट्वीट करते हैं और उसपर अपनी राय भी रखते हैं। उनके कई ट्वीट काफी मोटिवेशनल होते हैं, तो कई बेहद ही मजेदार।
एक ताजा ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने एक हाथी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोग हाथी का बर्थडे (Elephant Birthday) मना रहे हैं। लोग हाथी को घेरकर खड़े हैं और हैपी बर्थडे का शोर से सुनाई दे रहा है। तो आइये जानते और देखते है इस मजेदार वीडियो के बारे में, जो आपको खुश कर देगा।
Happy Birthday गूंजा तो गजराज ने ऐसे कहा 'शुक्रिया'
जन्मदिन मनाना किसे पसंद नहीं होता। जिसका बर्थडे हो उस इंसान पर ही सबका ध्यान रहता है। उसे खाने-पीने की स्वादिष्ट चीज़ों से लेकर कई तरह के तोहफ़े मिलते हैं। वंही जब बात होती है जानवरो के बड्डे सेलिब्रेशन की तो नजारा बदल ही जाता है। और ऐसा ही एक खूबसूरत नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे शेयर किया है आनंद महिंद्रा ने।
ये वीडियो एक हाथी के जन्मदिन (Elephant Birthday Video) का है। जिसमें हाथी का बर्थडे सेलिब्रेट (Elephant Birthday Celebration) करते हुए लोग उसे हैप्पी बर्थडे (Happy Birthday) बोल रहे हैं, तो खुश होकर हाथी ने भी लोगों को मजेदार अंदाज़ में शुक्रिया कह दिया। आप भी जरूर देखें ये मजेदार वीडियो।
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो!
हाथी का ये वीडियो इतना प्यारा है कि आनंद महिंद्रा भी शेयर किए बिना नहीं रह पाए। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा:-
"मुझे बताया गया है कि यह क्लिप तिरुवनाइकवल मंदिर (तमिलनाडु) का है, जहां अकिला नाम के हाथी का बर्थडे (Elephant Birthday) मनाया गया। ये वीडियो हाथी के जन्मदिन के समारोह का है। मुझे उसका ठेठ देसी अंदाज और उसका सिर हिलाना पसंद आया। यह देखने के लिए एक अच्छी क्लिप है, अगर आप भी कभी खुश रहना चाहते हैं तो।"
I’m told this clip is from the Thiruvaanaikaval temple (Tamil Nadu) Akhila the elephant’s birthday celebration. I love her typical desi, sideways shake of the head. And her happiness is infectious… A good clip to watch if you ever need cheering up… pic.twitter.com/0UWVzXLhWr
— anand mahindra (@anandmahindra) June 10, 2022
आपको बता दे, वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी खूब सजा हुआ है और उसके सामने बड़ी सी थाली में ढेर सारे फल रखे हैं। वो फल खा रहा है। हाथी के आसपास बहुत से लोग भी इकट्ठा हैं, क्योंकि वो सभी हाथी का जन्मदिन मनाने आए हैं।
@anandmahindra Akhila is very friendly to children . Here's my daughter feeding her. My daughter loves her a lot. pic.twitter.com/bGVBMp6dsr
— vignesh s (@vigneshvaallu) June 10, 2022
जैसे ही सभी लोग एकसाथ ज़ोर से हाथी को हैप्पी बर्थडे टू यू बोलते हैं, खुश होकर हाथी में बड़ी ज़ोर से अपना सिर हिलाने लगता है और लोगों को इस अंदाज़ में वो शुक्रिया कहता है। ये वीडियो देखने में काफी क्यूट है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।
ट्विटर यूज़र्स ने किया रियेक्ट!
Luckily day before yesterday got a chance to meet Akhila . She waved us good bye . It was very graceful experience and her happiness was infectious indeed .
— Deep Patel 🇮🇳 (@deep_2510) June 10, 2022
The temple is also known as Jambukeshwar temple located near Trichy , Tamilnadu . pic.twitter.com/EpQ26Musjv
Temple also built swimming pool for Akhila, she celebrated her 20th birthday. Srirangam Ranganathar temple elephant Andaal is her good friend. pic.twitter.com/aFq8ucbNzB
— vijay (@iamvijayakumar) June 11, 2022
Happy birthday 🥳
— RituKataria (@IamRituKataria) June 11, 2022
आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किया गया वीडियो इस बक्त लोगो के दिलो को खूब भा रहा है। जो भी देख रहा है, बही गजानन और जन्मदिन मनाने बाले लोगो की तारीफ कर रहा है। आप ऊपर दिए गए कुछ रिएक्शन देख सकते है।