हबाई जहाज में बच्चे ने दिखाए संस्कार तो खुश हुए आनंद महिंद्रा, बोले- इसे UN का शांतिदूत बनाओ'

 | 
anand mahindra

देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक होने के कारण आनंद महिंद्रा की व्यस्तता जग-जाहिर है, लेकिन इनसबके बाबजूद उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहते हैं।  वह अपने सोशल मीडिया पर अलग तरह के पोस्ट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल में भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक छोटा लड़का प्लेन में चलते हुए, उसमें सवार यात्रियों का अभिवादन करता दिख रहा है। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है। 

छोटा बच्चा कर रहा सबका अभिवादन!

देश के बड़े उद्योगपतियों में सुमार आनंद महिंद्रा ने हाल ही में उन्होंने एक छोटे बच्चे का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की खास बात यह है कि आनंद महिद्रा ने अपने ट्वीट में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को टैग किया है।

anand mahindra

आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर किए गए वीडियो में एक छोटा बच्चा नजर आ रहा है जो कि फ्लाइट से नीचे उतरता हुआ दिख रहा है। बच्चा नीचे उतरने के लिए जैसे-जैसे आगे बढ़ता है वो फ्लाइट में बैठे यात्रियों को हाय करता हुआ बढ़ता है। छोटे बच्चे की ओर से हाय करते देख यात्री उसको रिप्लाई करते हुए नजर आ रहे हैं। बाकी लोग भी उसके हैलो का जवाब देते हुए उसे वापस से हैलो कहते हैं। 

बच्चे के लिए महिंद्रा ने UN राजदूत को किया टैग!

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर कर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को एक प्यारा संदेश भेजते हुए लिखा है कि, "दुनिया अधिक संघर्ष-ग्रस्त होती जा रही है। रूस की लामबंदी केवल संकटों को बढ़ाती है, लेकिन बच्चे हमें याद दिलाना जानते हैं कि दुनिया कैसी होनी चाहिए। एंटोनियो गुटेरेस को इस बच्चे को शांति और सद्भावना के लिए संयुक्त राष्ट्र का राजदूत बनाना चाहिए।"


आपको बता दे, शेयर किए जाने के बाद से, पोस्ट को 2.2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 10,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। 900 से अधिक यूजर ने पोस्ट को रीट्वीट किया है और कई यूजरों ने अच्छे कमेंट किए हैं।  

यूजर्स के भी कमेंट्स देखें 

एक यूजर ने लिखा, 'एक जमाने में हर कोई बच्चा होता था, बड़े होने का एक ही मलाल होता है कि हममें से ज्यादातर लोग पल में जीना भूल जाते हैं और प्यार फैलाना भूल जाते हैं।' एक अन्य ने कहा, "अगले बड़े नेता.. उन्हें भारत आना चाहिए और हमारे वयस्कों को एक दूसरे के साथ व्यवहार करना सिखाना चाहिए।" 

anand mahindra

anand mahindra

तीसरे यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मुस्कान और खुशी फैलाने वाली इतनी सरल हरकत! उनके माता-पिता को प्रणाम।' इसी तरह कई सारे यूजर्स ने बच्चे की तारीफ में कई सारी बाते लिखी।