दादा ने पकड़ा ड्रम तो दादी ने चढ़कर फहरा दिया तिरंगा, आनंद महिंद्रा बोले- 'जय हिंद'

देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक नागरिक से "हर घर तिरंगा" अभियान में भाग लेने और समर्थन करने की अपील की थी। इसके तहत बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने घर की छत पर तिरंगा लहराया तो किसी ने अपने घर की बालकनी में तिरंगे को लगाया। बात आजादी के जश्न की हो तो भला कोई कैसे पीछे रह सकता है। एक बुजुर्ग महिला और उसके पति ने भी भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर अपने घर की छत पर तिरंगा लगाते हुए फोटो वायरल हो रही है।
बुजुर्ग का तिरंगे के प्रति सम्मान!
देश के जानेमाने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग दंपति घर की छत पर तिरंगा फहरा रहे हैं। इस तिरंगे के साथ दादी मां सम्मान दिखा रही हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रही है।
महिंद्रा द्वारा साझा की गई तस्वीर में एक बुजुर्ग दंपति को अपने घर के छत पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में बुजुर्ग पति ने अपनी पत्नी को लोहे के ड्रम के ऊपर चढ़ने में सहारा दिया हुआ है। जैसे ही ऊपर चढ़ती है वह तिरंगे को छड़ी में लगाने लगती है। इस तरह बुजुर्ग महिला तिरंगे के प्रति अपना सम्मान दिखा रही हैं।
आनंद महिंद्रा ने तस्वीर शेयर करके क्या लिखा?
आनंद महिंद्रा ने इस तस्वीर को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि “अगर आप कभी सोच रहे थे कि स्वतंत्रता दिवस पर इतना हंगामा क्यों है, तो बस इन दो लोगों से पूछिए। वे इसे किसी भी व्याख्यान से बेहतर तरीके से समझाएंगे। जय हिंद।”
If you ever were wondering why such a fuss over Independence Day, just ask these two people. They will explain it better than any lecture can. Jai Hind. 🇮🇳 pic.twitter.com/t6Loy9vjkQ
— anand mahindra (@anandmahindra) August 14, 2022
Beautiful video of a lady performing aarti ,Tiranga is an emotion, 🇮🇳 Jai Hind, proud to be a Bharatvasi🙏 pic.twitter.com/Gra1tS5hnZ
— Vidya Acharya (@PaiAcharya) August 14, 2022
And not just us humans, @anandmahindra ji, even fauna seem be in celebratory mood.https://t.co/CTWEG6VLON
— Kalyan (@iamasrikal) August 14, 2022
Dear @anandmahindra everyone cant afford the Rs. 25 flag which should have delivered FOC to Indian Citizen. Yet Indians have unique ways to express love for the nation. And yes the fuss is that people dont have a home and are yet forced to buy a flag pic.twitter.com/48wZXMs0pT
— Rajesh (@RTripathi1373) August 14, 2022
आपको बता दे, ये तस्वीर लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रही है। इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूज़र्स बहुत ही ज़्यादा प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस तस्वीर पर 1 लाख 36 हज़ार लोगों ने लाइक किया है, वहीं इस तस्वीर पर कई लोगों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- यही हमारा असली हिन्दुस्तान है। वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- देश बदल रहा है।