कबाड़ से बनाया Iron Man का सूट, आनंद महिंद्रा हुए इम्प्रेस और लड़के की लाइफ बदल दी!

 | 
anand mahindra iron man

Iron Man एक ऐसा सुपरहीरो है जिसे दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वंही आयरन मैन के सूट और उसकी टेक्नोलॉजी का हर कोई दिवाना है। और अब मणिपुर के एक लड़के ने स्क्रैप से 'आयरन मैन सूट' (Iron Man Suit) बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई, तो प्रेम के इस हुनर को देख महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) खासे प्रभावित हुए। इसके बाद महिंद्रा ने जो फैसला लिया उसने लड़के की लाइफ बना दी। क्या है पूरा मामला? तो चलिए हम आपको बताते है। 

कबाड़ से बनाया था Iron Man का सूट!

मणिपुर के हीरोक जिले के 22 वर्षीय प्रेम निंगोमबम पर आयरन मैन का ऐसा खुमार छाया कि उन्होंने कबाड़ से सूट बना डाला। जिसके बाद केवल स्क्रैप (कबाड़) सामग्री से आयरन मैन का सूट बनाने के बाद बीते दिनों प्रेम सुर्खियों में आए। जिसका एक वीडियो महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था और लोगों से उनके बारे में जानकारी मांगी थी, जिससे वे उनकी मदद कर सके।


आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किये वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेम स्क्रैप से बने Iron Man का हाँथ पहन कर उसको चलाते दिख रहे है। यह बिलकुल ठीक बैसा ही प्रतीत होता है, जैसा कि Iron Man फिल्मो में दिखाया जाता है। 

महिंद्रा ने की थी प्रेम की तारीफ!

बता दें कि आनंद महिंद्रा ने सबसे पहले सितंबर में प्रेम की कहानी साझा की थी. जिसमें उन्होंने बताया कि बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के, प्रेम स्क्रैप सामग्री का उपयोग करके 'आयरन मैन सूट' बनाने में कामयाब रहा। महिंद्रा ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें एक लड़के को सूट पहने हुए दिखाया गया, जो हूबहू आयरन मैन सूट के जैसा था। 


प्रेम के वीडियो को सबसे पहले अभिनेता जावेद जाफरी ने आनंद महिंद्रा को फॉरवर्ड किया था। कांग्रेस नेता जयराम रमेश भी प्रेम से मिले थे और उन्हें पूरा समर्थन देने का वादा किया था।  

आनंद महिंद्रा ने बदल दी प्रेम की लाइफ!

अब आनंद महिंद्रा ने जानकारी दी है कि प्रेम को महिंद्रा में इंटर्नशिप दी गई है। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रेम अब महिंद्रा यूनिवर्सिटी के एक इंजीनियरिंग स्‍टूडेंट हैं और उन्‍होंने महिंद्रा के ऑटो डिजाइन स्‍टूडियो में इंटर्नशिप शुरू कर दी है। 

anand mahindra

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर लिखा, ''आप में से कई लोगों को प्रेम की कहानी याद होगी। हमें खुशी हुई जब उन्होंने महिंद्रा यूनिवर्सिटी ज्वाइन करने का ऑफर स्वीकार किया जहां अब वह एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट हैं और पिछली गर्मियों में उन्होंने महिंद्रा के ऑटो डिज़ाइन स्टूडियो में बोस प्रताप के गाइडेंस में इंटर्नशिप पूरी की।''


उन्होंने आगे लिखा, ''मुझे बहुत खुशी हुई जब प्रताप ने मुझे बताया कि प्रेम की समर इंटर्नशिप बहुत सफल रही है जहां उन्होंने विशेष रूप से एडवांस्ड कार डोर ओपनिंग मैकेनिज्म पर काम किया। सबसे महत्वपूर्ण प्रताप ने प्रेम की 'चीजें बनाकर सीखने' के झुकाव की प्रशंसा की। हमें शिक्षा के इस तरीके की और आवश्यकता है!'' 

anand mahindra

आपको बता दे, कि यह पहली बार नहीं है जब आनंद महिंद्रा के ट्विटर पोस्ट ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।