आनंद महिंद्रा निभाया अपना वादा, कबाड़ से बनी जीप के बदले दी नई 'बोलेरो'

 | 
anand mahindra gift bolero

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने एक बार फिर अपना वादा निभाकर आम लोगों का दिल जीत लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ दिन पहले उन्होंने ट्विटर पर एक व्यक्ति को ‘जुगाड़’ से बनी गाड़ी के बदले नई Bolero देने का वादा किया था, अब उन्होंने इसे पूरा कर दिया है। 

लोहार ने बनाई ‘जुगाड़’ की गाड़ी!

आनंद महिंद्रा ने कुछ दिन पहले उन्होंने ट्विटर पर जुगाड़ (Desi Jugaad) से 'जीप' बानने वाले महाराष्ट्र के एक व्यक्ति की काबिलियत की खूब तारीफ की थी।  वीडियो महाराष्ट्र के दत्तात्रेय लोहार का था, जिन्होंने अपने बच्चों की जिद पूरी करने के लिए Mahindra Thar जैसी दिखने वाली एक चार पहिए की गाड़ी बनाई थी, जो किक से स्टार्ट होती है। 

mahindra gift bolero car

जिसके बाद आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर वादा किया था कि वह उसे नई बोलेरो (Bolero) देंगे। महिंद्रा ने 25 दिसंबर को ट्वीट कर दुनिया को बता दिया कि वह हमेशा अपना वादा पूरा करते हैं। आनंद महिंद्रा ने 25 दिसंबर को ट्विटर पर दत्तात्रेय की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा:-

'बेहद खुशी है कि उन्होंने अपनी गाड़ी के बदले नई बोलेरो लेने के हमारे प्रस्ताव को स्वीकार किया। कल उनके परिवार को नई बोलेरो मिली और बडे़ गर्व के साथ हमने उनकी क्रिएशन (गाड़ी) को संभाल लिया है। उनकी ये गाड़ी हमारी महिंद्रा रिसर्च वैली (Mahindra Research Valley) में सभी तरह की कारों के संग्रह हा हिस्सा होगी और हमें संसाधन संपन्न होने की प्रेरणा देगी।'


दुनिया कर रही महिंद्रा के नेक दिल की तारीफ 

आनंद महिंद्रा ने इस वादे को पूरा किया। उन्होंने ट्विटर पर दत्तात्रेय के परिवार को बोलेरो गिफ्ट देने के कुछ फोटो शेयर किए हैं। 

anand mahindra

बता दें कि महिंद्रा के ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 29.5 हजार से अधिक लाइक्स और 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने महिंद्रा की दरियादिली की तारीफ की। और हां, कुछ ने कहा कि सर हमें भी कार गिफ्ट कर दो ना।