बड़े दिलबाले आनंद महिंद्रा! एक रुपए में इडली खिलाने वाली ‘इडली अम्मा’ को गिफ्ट किया घर!

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा दिल से भी अमीर हैं। आनंद महिंद्रा कितने दरियादिल इंसान हैं, इसके बारे में तो उनके ट्विटर (Anand Mahindra Twitter)अकाउंट से अक्सर पता चलता है। लेकिन आज मदर्स डे के मौके पर उन्होंने जो किया उसने पुरे हिंदुस्तान का दिल जीता लिया। क्या है पूरा माजरा? आइये जानते है।

इडली खिलाने वाली ‘इडली अम्मा’ को गिफ्ट किया घर!
आनंद महिंद्रा ने आज मदर्स डे के मौके पर एक घर गिफ्ट किया है। आनंद ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करके बताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा:-
“हमारी टीम बधाई की पात्र है, जिसने तय समय पर घर का निर्माण पूरा किया और इडली अम्मा को मदर्स डे पर गिफ्ट किया। वह मां के गुण-पोषण, देखभाल और निःस्वार्थ भाव का अवतार है। उन्हें और उनके काम को सपोर्ट देने का सौभाग्य मिला. आप सभी को मदर्स डे की बधाई।”
Immense gratitude to our team for completing the construction of the house in time to gift it to Idli Amma on #MothersDay She’s the embodiment of a Mother’s virtues: nurturing, caring & selfless. A privilege to be able to support her & her work. Happy Mother’s Day to you all! pic.twitter.com/LgfR2UIfnm
— anand mahindra (@anandmahindra) May 8, 2022
कौन है इडली बाली अम्मा?
आपको बता दे, 85 वर्षीय ‘इडली अम्मा’ के नाम से मशहूर एम. कमलाथल तमिलनाडु के कोयम्बटूर की रहने वाली हैं। वह अपने इलाके में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों को महज एक रुपए में इडली बेचती हैं।
One of those humbling stories that make you wonder if everything you do is even a fraction as impactful as the work of people like Kamalathal. I notice she still uses a wood-burning stove.If anyone knows her I’d be happy to ‘invest’ in her business & buy her an LPG fueled stove. pic.twitter.com/Yve21nJg47
— anand mahindra (@anandmahindra) September 10, 2019
बता दें कि इडली अम्मा का वीडियो आनंद महिंद्रा ने पहले भी शेयर किया था। तब उन्होंने इडली अम्मा को गैस स्टोव देने की बात कही थी। जब महिंद्रा की टीम से इडली अम्मा की मुलाकात हुई थी, तब उन्होंने घर की ख्वाहिश प्रकट की थी। जिसके बाद आनंद महिंद्रा ने उस बुजुर्ग की इच्छा का सम्मान जताते हुए उन्हें एक नया घर देने का वादा किया था।

और अब आनंद महिंद्रा ने इडली अम्मा के घर की इच्छा को आज मदर्स डे पर पूरा कर दिया और उनकी टीम ने इ़डली अम्मा का गृह प्रवेश कराया। इडली अम्मा को मिले इस घर में एक स्पेशल किचन भी है।