अपनी शादी के कार्यक्रम में होने बाली MBBS दुल्हन ने खाया ढोकला, डोली की जगह उठी अर्थी!

 | 
dulhan

मौत कब किसको कंहा और कैसे आ जाए कोई नहीं जानता। ऐसा ही एकमामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से सामने आया है। जंहा पर शादी से पहले मातम पसर गया। खबर है कि ढोकला खाने के बाद डॉक्टर की मौत हो गई। आइये जानते है कि इस खबर की पूरी कहानी क्या है?

शादी के कार्यक्रम में खाया ढोकला, हुई मौत!

रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना कोतवाली थाना के बुधवारी बाजार की है। रिपोर्ट के मुताबिक जिस लड़की की शादी थी उसका नाम है मेघा काले और बह पेशे से एक डॉक्टर है। जंहा पर एक परिवार में शादी समारोह की तैयारियां जोरो पर चल रही थी। शादी के पहले घर में सब मेहमान आए हुए थे। दुल्हन का पूरा परिवार खुशियां मना रहा था, एक दूसरे को मिठाइयां खिला रहा था। 

समारोह में बाराती-घराती के स्वागत के लिए पकवान बनाए जा रहे थे। और इन्ही पकवानो में तैयार हुआ ढोकला। और जब इसी ढोकले को मेघा काले ने खाया तो उन्हें जोर से खांसी आ गई, आनन-फानन में घर बाले दौड़े और मेघा को पानी पिलाया। लेकिन मेघा की हालत सुधरने की बजाय और बिगड़ गई। 

मेघा की हालत और बिगड़ी तो घर बाले दौर पडे अस्पताल की तरफ, जंहा मेघा को भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर लगते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। जिस घर में चंद दिनों बाद खुशियों की शहनाइयां बजने बाले थी उस घर में मातम पसर गया। इस घटना को जिसने बह सुना उसकी आँखे नम हो गई। 

पेशे से खुद डॉक्टर थी मेघा काले!

बताया जा रहा है कि मेघा काले पेशे से डॉक्टर थीं, उन्होंने एमबीबीएस किया था।  और उनकी मुंबई में प्रैक्टिस चल रही थी। मेघा की प्राथमिक शिक्षा छिंदवाड़ा के केंद्रीय विद्यालय और उच्च शिक्षा नासिक और मुंबई में हुई थी। छिंदवाड़ा के शहनाई लॉन में 20 मई को मेघा की शादी होने थी। मेघा की मौत के बाद उनका परिवार सदमे में हैं। 

फ़िलहाल,  पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मौके से नाश्ते के सैंपल भी लिए गए हैं, जिसे एसएफएल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार है , जिसके बाद बह आगे की कार्यबाही करेगी।