बिक गया Twitter, दुनिया के सबसे अमीर आदमी ने 44 बिलियन डॉलर में खरीदा!

टेस्ला CEO एलन मस्क ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं। Elon Musk ने Twitter को 44 बिलियन डॉलर (लगभग 3368 अरब रुपये) में खरीदने का ऐलान किया है। ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने भारतीय समय के मुताबिक रात 12 बजकर 24 मिनट पर एक प्रेस रिलीज में मस्क के साथ हुई डील के बारे में जानकारी दी।
ट्विटर के बोर्ड ने एक साथ मिल कर एलॉन मस्क के ऑफर को ऐक्सेप्ट किया और ये डील इसी साल पूरी कर ली जाएगी। डील पूरी होने के बाद Twitter एक प्राइवेट कंपनी हो जाएगी और इसके मालिक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलॉन मस्क होंगे।
ट्विटर के मालिक बने एलन मस्क!
ट्विटर को खरीदे जाने को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलें लग रही थीं। जिसके बाद बीती रात दुनिया के सबसे अमीर शख्स और SpaceX के फाउंडर एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीद लिया। इसके लिए उन्होंने 44 बिलियन डॉलर यानी 3368 अरब रुपए में डील पक्की की है।
I hope that even my worst critics remain on Twitter, because that is what free speech means
— Elon Musk (@elonmusk) April 25, 2022
25 अप्रैल को इस एग्रीमेंट पर पहुंचने के लिए ट्विटर के बोर्ड मेंबर्स की काफी देर तक बैठक हुई। इसमें ट्विटर के 11 बोर्ड मेंबर्स मौजूद थे। इन सभी ने मिलकर फाइनल डील को लेकर फैसला लिया।
क्यों खरीदा ट्विटर?
आपको बता दे, मस्क के पास ट्विटर में 9% हिस्सेदारी पहले से ही थी। जिसके बाद उन्होंने कहा था, वे ट्विटर के सबसे बड़े शेयर होल्डर हैं। दरअसल एलॉन मस्क का मानना है कि फ़्री स्पीच के लिए ट्विटर को प्राइवेट करना होगा, इतने स्टेक से वो ट्विटर में कुछ ख़ास बदलाव नहीं ला सकेंगे, इसलिए उन्होंने ट्विटर ख़रीदने का ऑफ़र दिया। और कल शाम खरीद भी लिया।
This exchange continues to haunt me pic.twitter.com/W06oSqx0MR
— Dave Smith (@redletterdave) April 25, 2022
ताजा डील के बाद उनके पास कंपनी की 100% हिस्सेदारी होगी और ट्विटर उनकी प्राइवेट कंपनी बन जाएगी। मस्क को ट्विटर के हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर (4,148 रुपए) चुकाने होंगे। शेयर की यह कीमत मस्क के ट्विटर में 9% की हिस्सेदारी का खुलासा करने से पहले के मुकाबले 38% ज्यादा है।
मस्क ने ट्विटर को अनलॉक करने की बात कही!
सोमवार देर शाम को यह खबर आई थी कि ट्विटर के बोर्ड ने मस्क का ऑफर मंजूर कर लिया है। ऐसे में यह लगभग तय हो गया था कि मस्क ही ट्विटर के नए मालिक होंगे। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट की खरीदी डील फाइनल होने के बाद मस्क ने ट्वीट कर फ्री स्पीच की वकालत की।
🚀💫♥️ Yesss!!! ♥️💫🚀 pic.twitter.com/0T9HzUHuh6
— Elon Musk (@elonmusk) April 25, 2022
साथ ही उन्होंने ट्विटर को अनलॉक करने की बात कही। मस्क के हाथों में आने के बाद लोगों को कंपनी में बड़ी ग्रोथ की उम्मीद है। खुद मस्क भी कह चुके हैं कि ट्विटर में काफी पोटेंशियल है। ट्विटर को खरीदने की अपनी मंशा के पीछे भी उन्होंने यही वजह बताई थी कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फ्रीडम ऑफ स्पीच खतरे में है और वे सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह बनी रहे।
दुनियाभर में 21.7 करोड़ एक्टिव यूजर्स!

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनियाभर में इसके 21.7 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। जिसमे 2.4 करोड़ यूजर्स के साथ भारत का नंबर तीसरा है। वंही इससे आगे अमेरिका और जापान अपना स्थान रखते है। दुनियाभर में हर दिन करीब 50 करोड़ ट्वीट किए जाते हैं। खास बात यह है कि ट्विटर के 38% यूजर्स युवा हैं।