यूपी: पंक्चर बनाने की आड़ में ड्रग्स बेचता था इस्लाम खान, करोड़ों कमाकर बाइक का शोरूम खोल दिया!

 | 
panchar wala

उत्तर प्रदेश का जिला बरेली, जंहा पुलिस ने एक पंचर बनाने वाले शख्स को पकड़ा है। जिस पर आरोप है कि उसने पंचर बनाने की आड़ में "ड्रग की तस्करी" करके करोडो की काली कमाई की है। बताया जा रहा है कि बरेली का ये पंक्चरवाला एक बड़ा ड्रग तस्कर है, और जिससे उसने  7.15 करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली। तो आइये जानते है, क्या है इस पंचर बनाने बाले की कहानी?

बीवी-बच्चों के नाम से खरीदी संपत्ति!

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट अनुसार, बरेली के नकटिया में सड़क किनारे खोखा लगाकर पंक्चर जोड़ने वाला इस्लाम खान, स्मैक तस्करी कर करोड़पति बन गया। बह कभी स्कूल नहीं गया, लेकिन उसका दिमाग किसी शातिर अपराधी से कम नहीं चलता। इसी लिए उसने पंचर की आड़ में इतने बड़े गोरखधंधे को अंजाम दिया। 

इस्लाम खान पर आरोप है कि उसने पिछले साल बरेली से उत्तर भारत के कई हिस्सों में ड्रग्स की तस्करी की और इससे 7.15 करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली। और इसी काली कमाई से उसने शहर की पाश कालोनी में आलीशान मकान खरीद लिया, कृषि भूमि का मालिक बन गया। नकटिया में ही छह दुकानें बनवाकर किराये पर दे दीं। ये भी कहा जा रहा है कि उसके नाम पर बाइक का एक शोरूम भी था, जिसे हाल ही में लोकल अथॉरिटीज ने ढहा दिया। 

पुलिस के मुताबिक इस्लाम खान ने अपने तीन बेटों और पत्नी के नाम से ये सारी अवैध संपत्ति खरीदी है। मगर आस-पड़ोस के लोग उसे आज भी ‘पंचरवाला’ नाम से ही बुलाते है। 

कैसे खुला इस पंचर बाले का राज?

रिपोर्ट के मुताबिक बरेली पुलिस ने साल 2021 में कुख्यात तैमूर खान और शहीद खान गिरोह के सदस्यों को पकड़ा था। इसी जांच-पड़ताल में पुलिस ने इस्लाम को यहां ड्रग की तस्करी का “प्रमुख सदस्य” पाया। इस्लाम को तैमूर और शहीद खान के दूर का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने इस्लाम पर नजर रखनी सुरु कर दी। 

सी क्रम में पुलिस को पता चला कि नकटिया में रहने वाले इस्लाम ने भी तस्करी से करोड़ों की संपत्ति बना ली है। इसकी जानकारी बरेली विकास प्राधिकरण को दी। जांच में पता चला कि नकटिया में बनाई गई दुकानें अवैध हैं। वंही, नशीली दवाओं की तस्करी करते हुए पुलिस ने इस्लाम को रंगे हाँथ पकड़ लिया जिसके बाद पुलिस ने उसकी संपत्तियों को जब्त कर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। और इस्लाम को जेल भेज दिया। 

इस मामले की जानकारी देते हुए बरेली के एडिशनल एसपी राजकुमार अग्रवाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, कि "“नशीली दवाओं की तस्करी में सीधे तौर पर इस्लाम के शामिल होने का पता चलने के बाद हमने इस्लाम खान की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। वह एक छोटे से पंचर वाली दुकान पर काम करता है। नशीली दवाओं की तस्करी करते हुए हमने उसे रंगे हाथ पकड़ा और जेल भेज दिया।"

हमने इस्लाम खान का पैन डिटेल जानने के लिए उसके आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। जिसमे पता चला कि इस्लाम और उसके परिवार के आयकर रिटर्न में एक बड़ी राशि दिखाई गई है, जो हाल ही में इकट्ठी हुई है। जब इस्लाम से इस बारे में जानकारी मांगी गई तो बह कोई संतोष जनक जवाव नहीं दे पाया।