पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की हुई करारी हार, आप प्रत्यासी ने किया सूपड़ा साफ़!

पंजाब अब आप का हो गया है। यानी अब पंजाब की कमान आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान संभालेंगे। वंही पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा. आम आदमी पार्टी ने सभी विरोधी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है। पंजाब में आप न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती नजर आ रही है।
सिद्धू और चन्नी दोनों हारे चुनाव
इसी के साथ, आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने भी 45 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। इधर, कांग्रेस से CM चरणजीत चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों चुनाव हार गए हैं। यानी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से लेकर नवजोत सिंह सिद्धू तक अपनी सीट नहीं बचा सके।
Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu loses from Amritsar East by a margin of 6,750 votes.#PunjabElections2022 pic.twitter.com/mtsmt8JYxk
— ANI (@ANI) March 10, 2022
हार के बाद सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की खबर है। हालांकि, अभी तक कांग्रेस और सिद्धू ने इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत कौर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली नेता विक्रम मजीठिया को करारी शिकस्त दी है।
सिद्धू की हार पर क्या बोले केजरीवाल?
पंजाब में बंपर जीत के बाद केजरीवाल ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया। ये बहुत बड़ा इंकलाब है। आपको पता है चन्नी को किसने हराया है। लाभ सिंह उगोके ने। लाभ सिंह मोबाइल रिपेयर करने वाली दुकान में नौकरी करते हैं। उनकी माताजी सरकारी स्कूल में काम करती है। पिता खेती करते हैं।
The voice of the people is the voice of God …. Humbly accept the mandate of the people of Punjab …. Congratulations to Aap !!!
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) March 10, 2022
इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। pic.twitter.com/BIJqv8OnGa
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 10, 2022
केजरीवाल ने कहा- पता है नवजोत सिद्धू को किसने हराया? आम वॉलेंटियर ने मजीठिया और सिद्धू दोनों को हरा दिया। सभी से कहना चाहता हूं आम आदमी पार्टी सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि भगत सिंह के सपनों को पूरा करने का नाम है। सभी इसे जॉइन करे। केजरीवाल ने भगवंत मान को भी जीत की बधाई दी।
शपथ समारोह भगत सिंह के गांव में होगा
आपकी जानकारी के लिए बता दे, भगवंत मान कल मुख्यमंत्री पद की सपथ लेंगे। शपथ समारोह भी राजभवन की जगह शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। इससे पहले CM की शपथ राजभवन में होती रही है।
सबसे हॉट सीट थी अमृतसर पूर्वी
आपको बता दे, जब से पंजाब में विधानसभा चुनाव का डंका बजा था तभी से अमृतसर पूर्वी हॉट सीट बनी हुई थी। यहां से कांग्रेस के नवजोत सिद्धू उम्मीदवार थे। जंहा से उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के हाँथ करारी हार का स्वाद चखना पड़ा है।