सत्या नडेला के बेटे का निधन, मां के गर्भ में सेरेब्रल पाल्सी का शिकार हो गए थे!

माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला के बेटे का निधन हो गया है। वो जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी (Celebral Palsy) नामक बीमारी से पीड़ित थे। माइक्रोसॉफ्ट से मिली जानकारी के मतुाबिक, जेन का निधन सोमवार सुबह हुआ। आपको बता दे, सत्या नडेला के तीन संताने थी, जिनमे दो बेटियां और एक बड़ा बीटा जेन। जिसका हाल ही में निधन हो गया।
बेटे की बीमारी का पता चलते ही लगा था सदमा!
साल 2017 में सत्या नडेला ने एक भावुक ब्लॉग लिखा था जिसमें उन्होंने जैन के जन्म और उनकी बीमारी के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि बेटे की जन्मजात बीमारी से उन्हें गहरा सदमा लगा था। उन्होंने ब्लॉग में लिखा था:-
"मुझे वर्ष 1996 एक रोमांचकारी साल के रूप में याद है। मेरी पत्नी अनु 25 वर्ष की थी और मैं 29 साल का था। एक इंजीनियर के रूप में मेरा करियर आगे बढ़ रहा था और अनु एक आर्किटेक्ट के रूप में अपना करियर बना रही थी। हम भारत में अपने परिवारों से बहुत दूर थे। लेकिन सिएटल में हम दोनों मिलकर एक नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे थे। इससे भी अधिक रोमांचक ये था कि अनु पहली बार प्रेग्नेंट थी।"
यह मेरे लिए थ्रिलिंग एक्सपीरिएंस था। वो हमारे पहले बच्चे को इस दुनिया में लाने की तैयारी कर रही थीं। हम माइक्रोसॉफ्ट कैम्पस के साथ वाले अपार्टमेंट में रहते थे। अब हमारा दिन बच्चे के आने की तैयारी में गुजरने लगा था। नर्सरी को सजाना, उसके लिए खिलौने लाना, बच्चे के जन्म के बाद अनु का अपने करियर में लौटने की प्लानिंग करना।

उसी अपार्टमेंट में हमने अपने पहले बच्चे की तैयारी में महीनों बिताए। हम अपने जीवन में एक नई खुशी के लिए तैयार थे। उस रात इमरजेंसी में अनु को हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। अनु की प्रेग्नेंसी का 36वां हफ्ता चल रहा था।
उसने महसूस किया कि बच्चा पेट में वैसे नहीं चल रहा जैसा कि पहले चल रहा था। इसलिए हम बेलेव्यू के एक स्थानीय अस्पताल के इमर्जेंसी वॉर्ड में गए। हम पहली बार माता-पिता बनने वाले थे.....हमने सोचा कि ये सिर्फ एक नियमित जांच होगी। मुझे ठीक-ठीक याद है कि मैं इमर्जेंसी वॉर्ड में बैठा इंतजार कर रहा था और गुस्सा कर रहा था कि इतना इंतजार क्यों करना पड़ रहा है।

मेरी टेंशन बढ़ रही थी। तभी डॉक्टर बाहर आए। वे भी टेंशन में थे। उन्होंने इमरजेंसी सिजेरियन सेक्शन करने की बात बताई। मुझसे पेशेंस रखने को कहा। इस तरह ऑपरेशन के बाद जेन का जन्म 13 अगस्त 1996 को रात 11:29 बजे हुआ था। महज 3 पाउंड (करीब 1.3 किलोग्राम) के जेन को डिलीवरी के बाद गर्भ से बाहर निकाला गया। डिलीवरी के बाद जेन रोया नहीं।
मां के गर्भ में सेरेब्रल पाल्सी का शिकार हो गए थे जेन
डॉक्टर ने बताया कि उसे सेरेब्रल पाल्सी है। मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि हमारे जीवन में इस तरह का बदलाव आएगा। बच्चे के जन्म के बाद हमने बहुत कुछ सीखा। जेन को पैदा होने के बाद सिएटल चिल्ड्रन हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। जहां नवजात को इनटेंसिव केयर यूनिट में रखा गया।

अगले कुछ सालों के बाद नडेला को पता चला कि गर्भाशय के श्वासावरोध ने जेन को नुकसान पहुंचाया था। अब गंभीर सेरेब्रल पाल्सी के कारण उन्हें व्हीलचेयर की जरूरत रहेगी और उन्हें जिंदगीभर अपने माता-पिता पर निर्भर रहना होगा।
क्या है सेरेब्रल पाल्सी?
सेरेब्रल का मतलब है मस्तिष्क से जुड़ा डिसऑर्डर (विकार) और पाल्सी का मतलब है मांसपेशियों से जुड़ी समस्या या कमजोरी। सेरेब्रल पाल्सी मांसपेशियों से जुड़ी एक बीमारी है जो मस्तिष्क में किसी विकार के कारण होती है। इसमें चलने-फिरने, संतुलन बनाने की क्षमता और मसल टोन प्रभावित होते हैं।

यह जन्म से पहले या जन्म के तुरंत बाद भी बच्चे को हो सकती है। इसीलिए डॉक्टर्स की सलाह पर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान लगने वाले सभी टीकों को समय पर लगवाना चाहिए। साल 2017 की एक मेडिकल जर्नल रिपोर्ट के अनुसार, सत्या नडेला के बेटे जेन की तरह भारत में जन्म लेने वाले 1000 बच्चों में से 3 सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित होते हैं।