बुढ़ापे में एक दूसरे का ख्याल रखते और खाना खिलाते बुजुर्ग के वीडियो ने जीता लोगो का दिल!

 | 
viral bujurg

 पति और पत्नी का रिश्ता विश्वास और भरोसे का होता है। पुरानी पीढ़ी के लोग तो अब भी इसे उसी तरह निभाते चले आ रहे हैं, मगर नई पीढ़ी में कई कपल ऐसे भी हैं, जो थोड़े से स्वार्थ के लिए इस रिश्ते की हत्या करने से नहीं चूक रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच कभी-कभी पति-पत्नी की ऐसी तस्वीरें सामने आ जाती है, जिसे देखकर दिल कह उठता है- सच्चा प्यार!' फ़िलहाल सोशल मीडिया पर ऐसा ही प्यार दर्शाता बुजुर्ग दंपति का वीडियो वायरल हुआ पड़ा है। क्या है पूरा मामला? चलिए हम आपको बताते है। 

बुजर्ग पति का वृद्ध महिला रख रही खास ख्याल!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक महिला आईएएस अफसर का ट्वीट वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने एक बुजुर्ग दंपति का वीडियो पोस्ट कर बताया है कि प्यार क्या होता है और किस उम्र में इसकी सही पहचान देखने को मिलती है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला कितने प्यार और सम्मान से अपने वृद्ध पति की देखभाल कर रही है। 

viral bujurg

वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग दंपति एक घर में जमीन पर बैठे हुए हैं। बुजुर्ग महिला अपने पति को कांपते हाथों से खाना खिलाती है। फिर दोनों आपस में कुछ बातें भी करते हैं। हालांकि, आवाज नहीं आती, क्योंकि वीडियो में बैकग्राउंड में बॉलीवुड गाना बज रहा है। यह गाना हिंदी फिल्म का मशहूर गीत एक प्यार का नगमा है..। 

महिला आईएएस अफसर सुमिता मिश्रा ने ट्विटर पर अपने अकाउंट हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। महिला ने कहा कि इस वीडियो के जरिए समझा जा सकता है कि प्यार की असल परिभाषा क्या होती है। इस भावुक कर देने वाले वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने दिलचस्प रिएक्शन दिए हैं। 


सुमिता मिश्रा ने 15 सेकेंड के इस वायरल वीडियो क्लिप को पोस्ट करने के बाद कैप्शन लिखा, कोई पूछे कि प्यार क्या होता है, तो बता देना प्यार इस उम्र में और यह होता है। 

वायरल हुआ बुजुर्ग दंपति का वीडियो! 

इस वीडियो को अब तक करीब सवा लाख बार देखा गया है, जबकि करीब 38 हजार यूजर्स ने इसे पसंद किया है। वहीं, लगभग पांच हजार यूजर्स ने इसे रीट्वीट किया है और ढाई सौ यूजर्स ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं।

viral bujurg

Viral Bujurg

यह वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, यही समय समय आता है, जब लाइफ पार्टनर एक दूसरे को अपना सौ प्रतिशत दे पाते हैं। नहीं तो सारी उम्र परिवार और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए भागते-भागते निकल जाती है और उसमें एकदूसरे के लिए समय नहीं निकल पाता। यह बेहद प्यारा है।