बड़े-बड़े डॉक्टरों को छोड़ अपने घुटनों का इलाज देशी बैध से करा रहे धोनी, दवा खर्च 40 रूपये!

दुनिया को अपनी बल्लेबाजी का दीवाना बना चुके महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों घुटने के दर्द से परेशान हैं। ऐसे में आप उम्मीद कर रहे होंगे कि धोनी देश या विदेश के किसी महंगे अस्पताल में अपने घुटनों का इलाज करवा रहे होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। धोनी इस बार अपने घुटनों का इलाज जंगल में एक स्थानीय वैद्य से करवा रहे हैं, जिनकी फीस है मात्र 40 रूपये। अब क्या है ये पूरा माजरा? आइये हम आपको बताते है।
धोनी के घुटनों का इलाज 40 रुपए में!
दरअसल, राजधानी रांची से 70 किमी दूर लापुंग के जंगली इलाके में वैद्य वंदन सिंह खेरवार रहते है। खबर है कि ये प्रख्यात वैद्य जंगली जड़ी-बूटियों की मदद से पारंपरिक तौर पर मरीजों का इलाज करते हैं। दवा की खुराक के लिए वह हर मरीज से सिर्फ 20 रुपये फीस लेते हैं और 20 रुपये ही अपनी फीस लेते हैं।

ऐसे में जब महेंद्र सिंह धोनी अपने घुटनो से परेशान हुए तो उन्होंने बड़े-बड़े डॉक्टरों की जगह इन बैध जी को चुना। वे इसका इलाज झारखंड के जंगल में बने एक छोटे से आश्रम में करवा रहे हैं। धोनी एक वैद्य की आयुर्वेदिक दवाई खा रहे हैं। वैद्य ने ही बताया कि लगभग एक महीने से धोनी उनकी दवाएं ले रहे हैं। वे हर 4 दिन में जड़ी-बूटियां लेने आश्रम आते हैं। उनके माता-पिता के दर्द की दवा भी यहीं से जाती है।
वंदन पहली बार तो धोनी को पहचान ही नहीं पाए!
इस बारे में वैद्य बंधन सिंह खरवार कहते हैं कि जब महेंद्र सिंह धोनी उनसे इलाज करवाने पहुंचे तो उन्हें भी यह जानकारी नहीं थी कि उनके सामने ‘माही’ बैठे हैं। उन्होंने बताया कि टीवी पर नजर आने और सामने दिखने में काफी अंतर होता है। जिस बजह से वह उन्हें पहचान ही नहीं पाए।

साथ में आए लोगों ने जब परिचय कराया तब पता चला कि वे तो धोनी हैं, जिन्हें उन्होंने टीवी पर बल्ला घुमाते देखा है। जिसके बाद बह खुद चकित रह गए। बैध ने आगे बताया कि धोनी जिस दिन आश्रम आते हैं वहां लोगों की काफी भीड़ हो जाती है। लोग धोनी के साथ फोटो खिंचवाते है, वंही धोनी भी सबके साथ खुशदिली से पेश आते है। उनमें बड़े आदमी होने का कोई गुरूर दिखाई नहीं देता है।
धोनी के माता-पिता भी खा चुके हैं उनकी दवा!
आपको बता दे, वैद्य बंदन सिंह खेरवार से कई राज्यों से लोग यहां दवा लेने आते हैं। वैद्य वंदन ने दावा किया कि धोनी के माता-पिता भी उनकी दवा ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों को घुटने में समस्या है और पिछले तीन महीने से उनका इलाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता को इलाज से आराम है, इसलिए धोनी भी उनके पास आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कि वैद्य की दवा खाने से धोनी को काफी आराम मिला है। वंही अन्य मरीजों का कहना है कि वैद्य खेरवार की दवा पीने से जोड़ों का दर्द हमेशा के लिए ठीक हो जाता है। हम लोगों को वैद्य जी की दवा से काफी संतुष्टि मिलती है।
अब तक 4 बार इलाज कराने आ चुके हैं धोनी!
वहीं, वैद्य बंदन सिंह खेरवार ने बताया कि धोनी बिना किसी तामझाम के सामान्य मरीज की तरह यहां आते हैं और अपनी दवा ले जाते हैं। धोनी के यहां आने की खबर सुनकर उनके चाहने वाले यहां आ रहे हैं। जिसकी वजह से भीड़ जमा हो जाती है, यही वजह है कि वह आने पर गाड़ी से बाहर नहीं आते हैं। उन्हें दवा गाड़ी तक ही पहुंचा दी जाती है। पिछले एक महीने के दौरान गांव के कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई हैं।