सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के 5 देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं अपनी आजादी का जश्न!

 | 
5 countries which celebrate their independence day on 15th august

15 अगस्त, 1947 के दिन भारत अंग्रेजों की गुलामी से करीब 200 वर्षों बाद आजाद हुआ था, और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र (Democratic Country) के रूप में सामने आया। यह दिन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हैं और ध्वजारोहण करते हैं। लेकिन क्या आप उन 5 देशों के बारे में भी जानते हैं जो भारत की ही तरह 15 अगस्त के दिन आजाद हुए थे और इसी दिन अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं? चलिए जानते हैं उनके बारे में। 

भारत के अलावा 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाने बाले 5 देश!

दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत आज अपनी आजादी का 75वां दिवस मना रहा है। इस मौके पर पूरा देश अभेद्य किले में तब्दील हो गया है, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों और पुलिस के जवान अपनी तैनाती दे रहे हैं। भारत के लिए इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस इसलिए भी खास है क्योंकि 15 अगस्त को देश की आजादी को 74वर्ष पूरे हो जाएंगे।

15 august 2022
Image Source: India Tv News

लेकिन क्या आपको पता है इस दिन स्वतंत्रता दिवस मनाने वाले भारत इकलौता देश नहीं है। क्यूंकि ठीक इसी दिन पांच और देशों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। अफ्रीकी देश कॉन्गो, यूरोपीय देश लिक्टेनस्टाइन, मिडिल ईस्ट के बहरीन, नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया भी अपना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ही मनाते हैं। 

रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो!

आइए पहले 'रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो' की बात करते हैं कि ये देश कब और कैसे आजाद हुआ। 'कॉन्गो' अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में बसा एक लोकतांत्रिक देश है, इसे भारत से 12 साल बात यानी 1960 में आजादी मिली थी। सन 1880 से लेकर आजादी तक कॉन्गो पर फ्रांस का कब्जा था। 

5 countries which celebrate their independence day on 15th august
Image Source: Zee News

क्षेत्रफल के लिहाज से अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश है। पहले यह देश फ्रांसीसी कांगो (French Congo) के रूप में जाना गया, फिर 1903 में मध्य कांगो (Middle Congo) के रूप में जाना गया। आजादी के बाद  'फुलबर्ट यूलू' (Fulbert Youlou) देश के पहले राष्ट्रपति बने और 1963 तक शासन किया। 

दक्षिण कोरिया और उत्तरी कोरिया!

इन दोनों देशों के बारे में तो सभी जानते हैं, दोनों देशों की राजनीति में दिन और रात का अंतर है। दक्षिण कोरिया एक राष्ट्रपति प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणराज्य है तो वहीं उत्तरी कोरिया मे तानाशाह किम जोंग उन का राज है। लेकिन नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया दोनों ही कोरियन देश 15 अगस्त को अपनी आजादी का दिन मनाते हैं। हर साल, 15 अगस्त को दोनों देशों में छुट्टी रहती है और इसे 'जापान से स्वतंत्रता' वाले दिन के रूप में मनाया जाता है। 

5 countries which celebrate their independence day on 15th august
Image Source: One India

आपको बता दे, साल 1945 में अमेरिका और सोवियत सेना ने मिलकर कोरिया पर 35 साल पुराने जापानी कब्जे को खत्म कर दिया था और इसे स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया था। 1945 में इसी दिन द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War) खत्म हुआ था। इसके बाद, 15 अगस्त 1945 में जापान से आजादी मिलने के बाद दक्षिण कोरिया और उत्तरी कोरिया को भी भारत और पाकिस्तान की तरह दो भागों में विभाजित कर दिया गया था। इसके बाद अगस्त 1948 में दक्षिणी भाग में कोरिया गणतंत्र तथा सितंबर 1948 में उत्तरी कोरिया में कोरियाई जनतंत्र की स्थापना हुई।

बहरीन!

भारत की तरह ही बहरीन पर भी अंग्रेजी हुकूमत का राज था। 15 अगस्त, 1971 में ब्रिटेन सेना के साथ हुई संधि के बाद उसे आजाद देश के तौर पर मान्यता मिली। यानी दिलमुन सभ्यता (Dilmun Civilisation) की प्राचीन भूमि बहरीन ने 15 अगस्त 1971 को ब्रिटिश शासकों से लड़कर स्वतंत्रता प्राप्त की थी। 

5 countries which celebrate their independence day on 15th august
Image Source: Zee News

हालांकि बहरीन अपना स्वतंत्रता दिवस 16 अगस्त को मनाता है लेकिन आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन से आजादी 15 अगस्त को ही मिली थी। इसकी वजह ये है कि 16 अगस्त को बहरीन के शासक इसा बिन सलमान अल खलीफा ने गद्दी संभाली थी। 

लिकटेंस्टीन!

5 countries which celebrate their independence day on 15th august
Image Source: News18India

दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक लिस्टेंस्टीन (Liechtenstein) ने वर्ष 1866 में जर्मन शासकों (German Rulers) से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। सन 1866 में जर्मनी से आजाद होने के बाद 1940 से लिकटेंस्टीन 15 अगस्त को ही अपना नेशनल हॉलीडे मना रहा है। इस देश का क्षेत्रफल सिर्फ 160 वर्ग किमी (करीब 61.7 वर्ग मील) है और आबादी महज 35,000 है। 15 अगस्त को पूरे देश में छुट्टी रहती है।