ईंट-भट्ठा मजदूर रातों-रात बना अरबपति...खाते में आये 31 अरब रुपए, लेकिन फिर भी नहीं बदली किस्मत!

कभी-कभी किस्मत भी इंसान के साथ ऐसा मजाक करती है कि वो सपनों की ऊंची इमारत बनाता भी है और कुछ ही देर में उसे टूटता भी देखता है। कुछ ऐसा ही किस्मत का मजाक हुआ उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के एक मजदूर के साथ, जो रातों-रात अमीर हो गया। अमीर भी कोई ऐसा वैसा नहीं, बल्कि खरबपति। जी हां इस शख्स के खाते में अचानक से 31 अरब रुपये आ गए। यह जानकर मजदूर को भी विश्वास नहीं हुआ।

वह इतना खुश हुआ कि उसने पूरे गांव में शोर मचा दिया। पत्नी भी गहने और गाड़ी-बंगला खरीदने का सपना देखने लगी। खुशी इतनी थी कि मजदूर और उसके परिजन रातभर सो भी नहीं सके। मजदूर सोमवार सुबह बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट चेक कराने पहुंचा तो उसकी खुशियां मायूसी में बदल गईं। फिर जो हुआ उसे किस्मत का खेल ना कहे तो क्या कहे? तो आइये जानते है पूरा मामला क्या है?
भट्टा मजदूर के खाते में जमा हुए 31 अरब रुपए!
कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कमालपुर के बिहारी लाल शाक्य राजस्थान में ईंट पथाई का काम करते हैं। वे एक दिन में 700 रुपए और महीने में 20 हजार के करीब रुपए कमा लेते हैं। बारिश में ईंट पथाई का काम बंद हो जाता है। इसलिए, इन दिनों वे गांव आए हैं। रविवार को उसने गांव में स्थित जनसेवा केंद्र से अपने जनधन खाते से सौ रुपये निकाले। इसके बाद उसके मोबाइल फोन पर एक संदेश आया।

कि खाते में 27,07,85,13,894 रुपये जमा बताए गए। सोमवार को उसने फिर से खाता चेक कराया तो इसमें 31,07,49,45,625 रुपये जमा होने की जानकारी दी गई। पहली बार में तो बैंक कर्मी पूरी रकम को ठीक से पढ़ भी नहीं पाए। दूसरी बार गिनने पर पता चला कि बिहारी लाल के 31 जुलाई तक की स्टेटमेंट में कुल 27 खरब 78 करोड़ 58 लाख 13 हजार 894 रुपये की राशि दिख रही थी।

इसके बाद जब स्टेटमेंट को 1 अगस्त 2022 की तारीख तक बढ़ा कर देखा गया तो पैसा करीब 4 खरब बढ़ गया था। ऐसे में मजदूर बिहारी लाल के एकाउंट में कुल 31 खरब 74 करोड़ 95 लाख 5 हजार 625 रुपये आ गए थे। रकम इतनी ज्यादा थी कि बिहारीलाल ख़ुशी से उछल पड़े।
मजदूर की जुबानी, अरवपति बनने की कहानी!
बिहारी लाल बताते हैं, "रविवार को मुझे कुछ रुपए की जरूरत थी। बैंक बंद था, इसलिए गांव में ही बैंक मित्र के पास रुपए निकालने पहुंचा। वहां बैंक मित्र ने मेरा खाता चेक किया तो उसकी बोलती बंद हो गई।

कम से कम तीन बार उसने खाता चेक किया। फिर उसने बताया कि मेरे खाते में 31 अरब रुपए आ गए हैं। सुन कर मुझे भी विश्वास नहीं हुआ। उसने बैंक की स्लिप (बैंक स्टेटमेंट) निकाल कर भी दी। एक मामूली मजदूर के खाते में अचानक से इतनी बड़ी रकम आ गई कि वह हैरान रह गया और ख़ुशी के मारे बैंक से घर लौट आया।
फिर बिहारी लाल ने मारे ख़ुशी के पूरे गांव में रूपये आने का ढिंढोरा पीट दिया। वंही इस बात की जानकारी जिसे भी मिली उसकी आंखें हैरानी से फैल गईं। लोगो के मन में सवाल उठने लगे कि एक मजदूर के खाते में इतनी बड़ी रकम आई कंहा से? वंही बिहारी लाल जब मैन ब्रांच पहुंचा तो बैंक मैनेजर ने जो उसे बताया बह सुनकर बिहारी लाल की सारी खुशियां हवा में उड़ गई।
बैंक ने बताई सच्चाई तो हवा में उड़ गई खुशियां!
रातों रात अरबपति बना मजदूर दूसरे दिन खाते से रुपये निकालने के लिए बैंक में गया तो वहां पर भीड़ देखकर वह वापस लौट आया। लेकिन अगले दिन फिर अपना अकाउंट चेक कराया तो उसके खाते में रुपये नहीं थे। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट अनुसार, बताया गया कि बैंक ने जब मजदूर का खाता चेक किया तो उसमे सिर्फ 126 रुपये निकले। बैंक द्वारा बताया गया कि ये पूरा मामला तकनीकी समस्याओं के कारण हुआ है। तकनीकी समस्या के कारण ही इस तरह का ट्रांजैक्शन का एरर आ रहा है।

वैसे तो बैंक ने अपनी तरफ से मामला को क्लियर करते हुए कह दिया है कि जल्द ही ये पता लगा लिया जाएगा कि ये ट्रांजैक्शन एरर क्यों आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ मजदूर बिहारीलाल अभी भी इसी भ्रम में हैं कि उनके खाते में अरबों रुपए आ चुके हैं। मीडिया के अनुसार वह पूरे गांव में अपने अरबपति बनने की खबर फैला रहे हैं। वहीं बैंक कर्मी ने बताया है कि मजदूर बिहारी लाल के खाते में महज 126 रुपये ही हैं।
पत्नी बोली हम सपने संजोने लगे थे!
अकाउंट में 31 अरब रुपए आने के सवाल पर बिहारीलाल की पत्नी सरिता हंस पड़ीं। मगर, उनके चेहरे पर रुपए लौटने का दुख भी था। दुख को छिपाते हुए कहती हैं, "जब पता चला कि इतने ज्यादा रुपए आ गए हैं तो मेरे दिमाग में बस यही बात थी कि मैं अपना एक अच्छा सा घर बना लूं। बेटी सयानी हो गई है, उसकी शादी करवा दूं और बेटे को कुछ काम-धंधा करवा दूंगी। पर अगले दिन ही यह सपना टूट गया।
कन्नौज
— भारत समाचार (@bstvlive) August 2, 2022
➡ईंट भट्ठा मजदूर के खाते में आए 31 अरब रुपए
➡बैंक की तकनीकी खामी के खाते में पहुंची रकम
➡24 घंटे में अरबपति बना ईंट भट्ठा मजदूर
➡मजदूर के खाते से गायब हुई पूरी रकम
➡बैलेंस चेक करने मिनी ब्रांच गया था मजदूर
➡छिबरामऊ क्षेत्र के कमालपुर गांव का मामला.#Kannauj pic.twitter.com/qHMkJ5pbEQ
वंही बिहारीलाल कहते हैं, "मेरे खाते में रुपए आए थे। उसमें से कुछ हमें तो दे देते। यह बात मैं बैंक अधिकारियों से पूछूंगा।"