धरती पर सबसे बुजुर्ग कछुआ 'जोनाथन', 190 साल में बहुत कुछ बदलते देखा...देखिये तस्वीरें!

क्या आप बता सकते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा जीने वाला जानवर कौन सा है? जी हां, आधिकारिक घोषणा हो गई है. जोनाथन धरती का सबसे बूढ़ा कछुआ (World's Oldest Tortoise) है। इसकी उम्र 190 साल है। क्योंकि इस कछुए ने 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' का एक और टाइटल अपने नाम कर लिया है। और इसकी आधिकारिक घोसणा भी वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बालो ने कर दी है।
दरअसल, इस साल जोनाथन अपना 190वां जन्मदिन मना रहा है। मतलब, अब वो दुनिया का सबसे उम्रदराज कछुआ है। बता दें, इससे पहले यह रिकॉर्ड तुई मलीला कछुए के नाम था, जो करीब 188 साल जिया था। जोनाथन ने यह खिताब तुई मलीला नाम के कछुए से छीना है।

आधिकारिक तौर पर यह खिताब ओल्डेस्ट शेलोनियन (Oldest Chelonian) के नाम से दिया जाता है। इसमें कछुए, टेरापिन्स और टॉरटॉयज आते हैं। यानी कवच वाले सरिसृप। जोनाथन के वेटरीनरी डॉक्टर जो होलिन्स ने कहा कि यह स्थानीय स्टार है। यह यहां हुए हर तरह के बदलावों का गवाह है।
किस साल पैदा हुआ था ये कछुआ?
रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय स्तर पर माना जाता है कि जोनाथन का जन्म 1832 में हुआ था, जो 2022 में 190 साल का हो रहा है। कोई भी इसकी सटीक उम्र नहीं जानता। क्योंकि स्थानीय प्रशासन के पास भी इसके जन्म को लेकर कोई दस्तावेज मौजूद नहीं है। जोनाथन को साल 1882 में सेशेल्स से साउथ एटलांटिक आईलैंड सेंट हेलेना में लाया गया। उसके साथ 3 अन्य कछुए भी थे।
At 190, Jonathan Is Officially The Oldest Tortoise Everhttps://t.co/cXI7t7IziG pic.twitter.com/ssjoSbG4DI
— IFLScience (@IFLScience) January 25, 2022
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, जोनाथन उस वक्त पूरी तरह से वयस्क था, और कछुए के लिए पूरी तरह से वयस्क होने का मतलब है कि उसकी उम्र 50 साल होगी। हालांकि इसकी जो उम्र है वो बताई गई उम्र से ज्यादा हो सकती है। जिससे लोग अंदाजा लगाते हैं कि वो 1832 में जन्मा रहा होगा।
गवर्नर के घर बिताया अधिकांश जीवन!
सेंट हेलेना ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था, जो दक्षिण अटलांटिक महासागर में मौजूद है। जो अब सेशेल्स का हिस्सा है। 1930 में सेंट हेलेना के गवर्नर स्पेंसर डेविस ने जोनाथन को उसका नाम दिया था। बता दें, जोनाथन ने अपना अधिकांश जीवन गवर्नर के घर पर ही बिताया है, जहां वह तीन अन्य विशाल कछुओं की कंपनी का लुत्फ उठाता है। वैसे जोनाथन को इंसानों का साथ भी काफी रास आता है।

सेंट हेलेना के गर्वनर के निवास में स्थित प्लांटेशन हाउस के बगीचे यह कछुआ अक्सर लोगों को दिख जाता है। इसके साथ यहां पर तीन और बुजुर्ग कछुए रहते हैं. जिनका नाम है डेविड, एमा और फ्रेड. जोनाथन की पहली तस्वीर 1838 के आसपास ली गई थी।
काफी बूढ़ा हो गया है जोनाथन!
1876 में जब पहली टेलिफोन कॉल की गई थी, तब वह काफी बड़ा हो चुका था। जॉनाथन के पैदा होने के बाद से दुनिया में कंप्यूटर आया है, कमर्शियल फ्लाइट्स आई हैं, पहला स्काई स्क्रेपर (1885) बना, आइफिल टावर बना (1887), दुनिया की पहली इंसानी फोटोग्राफ ली गई (1838) और ऐसी ही कई खोज हुईं।

यानी देखा जाए तो आधुनिक युग में चल रही ज्यादातर घटनाओ का साक्षी बना है ये कछुआ। और इसकी बढ़ती उम्र से उसके बुढ़ापे का अंदाजा साफ़ लगाया जा। जोनाथन को धूप सेंकना पसंद है। लेकिन गर्म के दिनों में वह छांव में रहता है।

अब उसे दिखाई नहीं देता। न ही वो कुछ सूंघ पाता है। उसे जो होलिन्स खुद अपने हाथों से खाना खिलाते हैं। लेकिन जोनाथन की ऊर्जा खत्म नहीं हुई है। खाने में पत्ता गोभी, खीरा, गाजर, सेब, केला, सलाद पत्ता और मौसम के अन्य फल उसके फेवरेट हैं। जोनाथन अब भी एमा के साथ प्रेम करते दिखता है। कभी फ्रेड के साथ खेलता है।