Kashmir Files के बाद विवेक ने किया बड़ा ऐलान, बोले- अब बनाएंगे 'द दिल्ली फाइल्स'

 | 
director vivek agnihotri announce her new fil the delhi files

फिल्म द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बड़ा ऐलान कर दिया है। डायरेक्टर अब इस फिल्म के बाद दिल्ली फाइल्स बनाने जा रहे हैं। हाल ही में अग्निहोत्री ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

द कश्मीर फाइल्स के बाद विवेक अब द दिल्ली फाइल्स बनाएंगे। आपको बता दे, अभी डायरेक्टर ने बस फिल्म का टाइटल रिवील किया है, कहानी क्या होगी ये जानने के लिए अभी इंतजार करना होगा। 

विवेक ने नए प्रोजेक्ट को लेकर किया खुलासा!

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने ट्वीट करते हुए अपनी नई फिल्म का टाइटल भी बताया है। अग्निहोत्री ने पोस्ट शेयर कर लिखा:-

"मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने कश्मीर फाइल्स को बनाया है। पिछले चार सालों में हमने इस फिल्म के लिए पूरी ईमानदारी से मेहनत की। हो सकता है कि मैंने आपकी टाइम लाइन को खराब किया हो, लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुए नरसंहार और अन्याय को बताना भी जरूरी था। मेरे लिए अब अपनी नई फिल्म पर काम करने का वक्त है।"


उन्होंने आगे लिखा कि अब अपनी नई फिल्म पर काम करने का वक्त आ गया है।  #TheDelhiFiles. विवेक की अगली फिल्म का नाम 'द दिल्ली फाइल्स' होगा। 

'दिल्ली फाइल्स' में क्या दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री?

विवेक अग्निहोत्री के इस नए प्रोजेक्ट के बारे में जानने के बाद लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन देखने के बाद मालूम पड़ता है कि उन्हें ये जानने की बेताबी है कि द दिल्ली फाइल्स में विवेक अग्निहोत्री क्या दिखाने वाले हैं। सोशल मीडिया पर लोग अंदाजा लगा रहे है कि विवेक इस बार 1984 दिल्ली दंगो को अपनी नई फिल्म में जगह देंगे। 

vivek agnihotri
Image Source: Social Media

सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे है कि फिल्म की कहानी 'दिल्ली दंगो' के आस-पास घूमती नजर आएगी। जिसमे 1984 के सिख हत्याकांड, दंगे की कहानी हो सकती है। तो वंही कुछ यूजर्स दिल्ली फाइल्स में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कहानी होने की बात कर रहे है। अब स्टोरी का सत्य क्या होगा यह तो फ़िलहाल विवेक ही जानते है, जिसे उन्होंने अभी तक जनता के सामने पेस नहीं किया है। 

250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है फिल्म

the kashmir files
Image Source: Social Media

बताते चलें कि विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 1990 में हुए कश्मीर विद्रोह पर आधारित है। फिल्म में कश्मीरी हिंदुओं के पलायन और नरसंहार दर्दनाक की कहानी को दर्शाया गया है।  जिसे दुनियाभर के दर्शको का भरपूर प्यार और समर्थन मिला।