लोग हैरान हैं कि पदमश्री सोनू सूद को मिलना चाहिए था मिला कंगना रनौत को: कांग्रेस नेता

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हाल ही में नेशनल अवॉर्ड मिला। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत को पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया। ऐसे में सोशल मीडिया पर कंगना के नाम की खूब चर्चा हो रही है। ये चर्चा है दो लोगो के बीच एक तरह कंगना और दूसरी तरफ सोनू सूद। लोग सवाल उठा रहे है कि सोनू सूद को पद्मश्री ना देकर सरकार ने कंगना को पद्मश्री दिया।
कंगना रनौत के फैंस जहां उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं, वहीं हेटर्स कंगना रनौत को ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं कंगना को पद्मश्री सम्मान दिए जाने पर मोदी सरकार पर भी निशाना साधा जा रहा है। इसक्रम में सबसे ऊपर नाम आता है कांग्रेस नेता उदित राज का, जिन्होंने पद्मश्री देने पर कंगना की आलोचना की। उदित राज ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि पद्मश्री सम्मान सोनू सूद को मिलना चाहिए था।
कंगना पर उदित राज का कटाक्ष
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व सांसद उदित राज ने कंगना पर कटाक्ष करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा:-
"लोग हैरान हैं कि पदमश्री सोनू सूद को मिलना चाहिए था मिला कंगना रनौत को। किस दुनिया में हो, यहां काम पर नहीं झूठ और नफरत फ़ैलाने पर मिलता है।"
लोग हैरान हैं कि पदमश्री सोनू सूद को मिलना चाहिए था मिला कंगना रनौत को। किस दुनिया में हो , यहां काम पर नही झूठ और नफरत फ़ैलाने पर मिलता है।@INCIndia
— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) November 9, 2021
वंही उदित राज के साथ एडिशनल एडवोकेट जनरल ऑफ छत्तीसगढ़, अशोक बसोया ने कहा- ‘मेरा एक सवाल है मोदी जी से, कि सोनू सूद को पद्मश्री क्यों नहीं दिया गया?’
मेरा एक सवाल है मोदी जी से की सोनू सूद को पद्मश्री क्यों नहीं दिया गया ?? @SonuSood #PadmaAwards
— Ashok Basoya (@ashokbasoya) November 9, 2021
राइटर और पूर्व जर्नलिस्ट प्रीति चौबे ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- ‘अगर यही पद्मश्री कोरोना काल में गरीबों के मसीहा बने सोनू सूद को दे दिया जाता तो शायद पद्मश्री का मान सम्मान और भी बढ़ सकता था! लेकिन ये तो सरकार की चापलूसी करने वालों को मिलेगा!’
अगर यही पद्मश्री कोरोना काल मे गरीबो के मसीहा बने सोनू सूद को दे दिया जाता तो शायद पद्मश्री का मान सम्मान और भी बढ़ सकता था!
— Preeti Chobey (@preeti_chobey) November 9, 2021
लेकिन ये तो सरकार की चापलूसी करने वालो को मिलेगा!!
आपको बता दे, अभिनेत्री को यह सम्मान मिलने पर एक तरफ उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स ने उन्हें यह पुरस्कार मिलने पर ही सवाल खड़े कर दिए। कई फैंस ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
जबकि कुछ इससे नाखुश नजर आए। एक यूजर ने लिखा जब इन्हें पद्मश्री मिल सकता है तो कोरोना में लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद को क्यों नहीं। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि चापलूसी कर के यह पुरस्कार हासिल किया है।
कंगना ने दिया अपने आलोचकों को जवाव
पुरस्कार मिलने के बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर एक वीडियो में उन्होंने कहा कि, 'दोस्तों एक कलाकार के नाते मुझे बहुत ज्यादा प्यार सम्मान, अकनॉलेजमेंट, पुरस्कार बहुत मिले। लेकिन आज पहली बार लाइफ में मुझे एक नागरिक होने के नाते, एक आदर्श नागरिक होने के नाते पुरस्कार मिला है। पद्मश्री, इस देश से, इस गवर्नमेंट से और मैं बहुत आभारी हूं।'
आगे कंगना कहती हैं, 'फिर जब और ज्यादा जागरुकता आई देश को लेकर तो देश को तोड़ने वाली शक्तियों चाहे वो जेहादी हों या खालिस्तानी हों या दुश्मन देश हों उनके खिलाफ आवाज उठाई और ना जाने कितने केसेस अभी भी मुझ पर हैं। और अक्सर लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या मिलता है ये सब करके, क्यों करती हो?
ये तो हमारा काम नहीं है? तो उन लोगों के लिए मुझे जवाब मिला है, ये जो पद्मश्री के रूप में मुझे सम्मान मिला है ये बहुत लोगों का मुंह बंद करेगा मैं दिल से इस देश का धन्यवाद करती हूं, जय हिंद।'