शाहरुख का बंग्ला 'मन्नत' उड़ाने की धमकी देने बाला सिरफिरा गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला!

बॉलीवुड के बादशाह नाम से मशहूर एक्टर शाहरुख खान के बंगले मन्नत को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दे, जबलपुर के जितेश ठाकुर ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर किंग खान के बंगले के अलावा मुंबई के कई प्रमुख स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद, मुंबई पुलिस की सूचना के बाद जबलपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया खबरों के आधार पर, शाहरुख खान के बंगले मन्नत को बम से उड़ाने की धमकी जबलपुर के जितेश ठाकुर ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर किंग खान के बंगले के अलावा मुंबई के कई प्रमुख स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद उसका कॉल ट्रेस हुआ तो जबलपुर का निकला।

इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने जबलपुर पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद जबलपुर पुलिस अलर्ट पर आई और आरोपी युवक को उसके घर गंगानगर से गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में सीएसपी आलोक शर्मा ने बताया कि:-
"मुंबई के विभिन्न स्थानों में आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट की धमकी देने वाले जितेश ठाकुर को संजीवनी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।"
आपको बता दे, जबलपुर के गोरखपुर सीएसपी आलोक शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी कई बार सीएम हेल्पलाइन और डायल हंड्रेड को फोन लगाकर परेशान कर चुका है। शराब पीने के बाद युवक सीएम हेल्पलाइन और हंड्रेड डायल को फेक कॉल करता है।