आर्यन को नहीं मिली जमानत तो भड़की स्वरा भास्कर ने इसे बताया "हैरेसमेंट" ट्रोलर्स बोले- 'नशे में हो क्या?'

 | 
Swara bhaskar

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक लंबे अर्से से जमानत के इंतजार में हैं। लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिल पा रही है। अब कोर्ट ने 20 अक्टूबर तक जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है। वंही आर्यन खान को मुंबई सेशन कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर निराश हो गई हैं! एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इसे शोषण बताया है।

स्वरा भास्कर ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर कोर्ट द्वारा 20 अक्तूबर तक फैसला सुरक्षित रखने को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने इसे "प्योर हैरेसमेंट" बताया है। अपने ट्वीट में स्वरा भास्कर ने हैशटैग आर्यन खान और आर्यन खान बेल का भी उपयोग किया है। स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा:-


'आर्यन खान, आर्यन खान बेल, ये जाहिर तौर पर शोषण है।'

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके इस ट्वीट को 5 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और यह 11 सौ से ज्यादा बार री-ट्वीट हो चुका है। यूजर्स स्वरा को उनके इस ट्वीट के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।

ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर


ड्रग केस में फंसे आर्यन खान का सपोर्ट करने पर स्वरा भास्कर को कई सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। एक यूजर ने उन्हें प्रोपोगेंडिस्ट बताया है। जबकि एक अन्य यूजर ने उन्हें 'आंटी' संबोधित करते हुए कहा कि अगर ड्रग केस में कुछ होता है तो वह हैरेसमेंट हो गया! 


एक यूजर ने लिखा, तुम से ऐसी उम्मीद नहीं थी। क्या तुम्हें हमारे देश की न्याय योजन पर भरोसा नहीं है। ये शोषण कैसे हुई। क्या नशे में हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, कम से कम इसकी जमानत याचिका पर सुनवाई तो हो रही है। कई लोग ऐसे हैं जो सुनवाई के इंतजार में एक या दो साल तक जेल में रहते हैं। स्वरा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने इस फैसले को पूरी तरह संवैधानिक बताया है। 

20 अक्टूबर तक जेल में रहेगे आर्यन खान

आपको बता दे, मुंबई के सेशन कोर्ट में आर्यन खान की जमानत याचिका पर काफी देर तक सुनवाई हुई। घंटों की सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। इस तरह आर्यन खान को अभी कुछ और दिन जेल में ही बीताने होंगे। 

aryan khan

आर्यन को 8 अक्टूबर से आर्थर जेल रोड की क्वारैंटाइन सेल में रखा गया था, हालांकि बीते दिन क्वारैंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद उन्हें अन्य कैदियों के साथ आम जेल में शिफ्ट किया गया है। अदालत इस मामले पर 20 अक्तूबर को सुनवाई करेगा।