अब शाहरुख के सपोर्ट में आईं स्वरा भास्कर, बोलीं- 'SRK में पूरा हिंदुस्तान बसता है...'

 | 
Shahrukh Khan and swara Bhaskar

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इस वक्त बेटे आर्यन (Aryan Khan) को लेकर काफी परेशान और बेबस नजर आ रहे हैं। मुंबई तट पर क्रूज़ पर रेव पार्टी (Mumbai Drug Bust Case) के आरोप में 7 लोगों के साथ आर्यन खान को भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पकड़ा, जिसके बाद अब वे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। 

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही ट्रोलर्स के निशाने में आ गए हैं। वंही आर्यन की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स उनके समर्थन में आगे आए हैं जिनमें अब स्वरा भास्कर का नाम भी शामिल हो चुका है। सोमवार को स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर हैंडल से अखिल कात्याल की शाहरुख पर लिखी एक खूबसूरत कविता शेयर की है। इसमें लिखा है:-


"वो कभी राहुल है तो कभी राज, वो कभी चार्ली है तो कभी मैक्स, सुरिंदर भी वो हैरी भी वो, देवदास भी और वीर भी, राम, मोहन, कबीर भी। वो अमर है समर है। रिजवान, रहीम, जहांगीर भी। शायद इसलिए कुछ लोगों की हलक में फंसता है, कि एक शाहरुख में पूरा हिंदुस्तान बसता है।"

वहीं नीरज घेवाण ने भी इस कविता को रीट्वीट करते हुए शाहरुख को टैग किया है और शानदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने, 'आई लव यू शाहरुख दिल से' लिखते हुए कहा है। 

स्वरा भास्कर और नीरज घयवान से पहले ऋतिक रोशन, उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान, आलिया भट्ट, पूजा भट्ट, सुचित्रा कृष्णमूर्ति, जॉनी लिवर, तापसी पन्नू, ट्विंकल खन्ना, हंसल मेहता, राखी सावंत और सुनील शेट्टी जैसे कई सेलेब्स शाहरुख खान का सपोर्ट कर चुके हैं।

शाहरुख के परिवार को टारगेट किया जा रहा है?

हाल ही में म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी ने कहा कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए शाहरुख और उनके परिवार को टारगेट किया जा रहा है। देखिये उनका ट्वीट:-


बता दें कि क्रूज शिप ड्रग्स पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट समेत दो अन्य की जमानत याचिका पर बुधवार 13 अक्टूबर को सुनवाई होगी। इससे पहले सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी।