मां के साथ वादियों में बर्फ से खेलते नजर आए सनी देओल, दिल को छू जाएगा खूबसूरत Video

 | 
Sunny Deol

बॉलीवुड में अपने दमदार डयलॉग और एक्टिंग से खास पहचान बनाने वाले सनी देओल परिवार और दोस्तों से बहुत प्यार करते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। अब सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां प्रकाश कौर के साथ बर्फ में हंसी-मजाक और खेलते हुए एक वीडियो साझा किया है। 

Sunny deol

यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा। वीडियो में अभिनेता को अपनी मां प्रकाश कौर के साथ बर्फ से खेलते हुए देखा जा सकता है। सनी देओल का ये प्यारा सा वीडियो आपके दिल को छू लेगा। सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा:-

"हम जितने भी बड़े होंगे उनके लिए हम बच्चे ही रहेंगे। माता पिता का प्यार ही एक अनमोल और सच्चा प्यार है, इनकी कद्र करें। ये लम्हा मेरी याद लम्हों में से एक है जहां मैंने अपने मां के साथ अपने बचपन को फिर से महसूस किया। साथी ही हैश टैग डाला # माता-पिता का प्यार"

यंहा देखिये सनी देओल का वायरल वीडियो 


सोशल मीडिया पर सनी देओल और उनकी मां प्रकाश कौर का यह खूबसूरत वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। सनी देओल (Sunny Deol) ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपनी मां के पास पहाड़ों में लेटे नजर आ रहे हैं। थोड़ी ही देर में प्रकाश कौर बर्फ का गोला बनाकर सनी देओल की तरफ फेंकती हैं। मां-बेटे के असीम प्यार का यह वीडियो जो भी देख रहा है उसके दिल को छू जा रहा है। 

sunny deol

वैसे भी सनी देओल इन दिनों सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं और लगातार अपने वीडियो या तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में, सनी देओल और बॉबी देओल ने मां प्रकाश कौर को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी। सनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'हैप्पी बर्थडे मम्मा।' 

Boby deol

बॉबी देओल ने भी अपने प्रशंसकों के लिए अपनी मां के साथ पोज देते हुए एक प्यारी सा फोटो पोस्ट की थी। और इसके साथ कैप्शन दिया था, 'हैप्पी बर्थडे मां लव यू।' बॉबी के इस पोस्ट पर खूब लाइक और कमेंट आए। 

माँ के बेहद करीब है सनी देओल 

sunny Deol

आपको बता दें कि सनी देओल अपनी मां प्रकाश कौर के काफी नजदीक हैं। वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां प्रकाश कौर के साथ तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।