शाहरुख की बेटी का क्यों टूटा दिल! फोटो शेयर कर बताया दिल का हाल

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन इससे उनकी बेटी सुहाना खान का इंटरनेट सेंसेशन कम नहीं हुआ है। सुहाना खान इंटरनेट सेंसेशन हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सुहाना की बड़ी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि उनके हर पोस्ट पर फैंस की नजरें टिकी रहती हैं। सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग वाली सुहाना एक बार फिर अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के कारण चर्चा में हैं।
दरअसल, दरअसल सुहाना लंबे समय से भारत में नहीं रहती हैं। वो न्यू यॉर्क में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की पढ़ाई पूरी हो चुकी है, और अब वे अपने घर मन्नत यानी मुंबई वापस लौट रहीं हैं। यह खबर खुद सुहाना ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।
इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दिया हिंट
सुहाना की ताजा पोस्ट को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अब सुहाना न्यू यॉर्क को गुड बाय बोलने वाली हैं। वो जल्द ही न्यू यॉर्क छोड़ सकती हैं। सुहाना ने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें लिखा है- चिंता मत करो, भले ही आप न्यूयॉर्क छोड़ रहे हैं, लेकिन फिर भी आप एक न्यूयॉर्कर ही रहेंगे।
सुहाना ने अपनी पोस्ट में एक ट्रक की तस्वीर लगाई है जिसमें एक बैनर टंगा हुआ है। इस बैनर पर अंग्रेजी में लिखा है कि चिंता मत कीजिए। सुहाना ने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में कुछ लिखा तो नहीं है, लेकिन एक दिल टूटने वाली इमोजी लगाई है।
सुहाना की पोस्ट पर फैंस और फ्रेंड्स का खास रिएक्शन
सुहाना खान की इस पोस्ट पर उनके फैंस समेत उनके फ्रेंड्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। सुहाना के एक फ्रेंड ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया- आप बहुत अमेजिंग चीजें करेंग। एक दूसरे यूजर ने लिखा- गुड लक गर्ल। वहीं उनकी एक फ्रेंड उनके न्यूयॉर्क छोड़ने पर उदास है। उन्होंने कमेंट किया- मैं इसे एक्सेप्ट नहीं करना चाहती हूं। कमेंट के साथ उन्होंने रोने वाली इमोजी भी लगाई है।
मात्र 21 साल की हैं सुहाना
शाहरुख की बेटी सुहाना खान 21 साल की हैं। सुहाना का जन्म 22 मई, 2000 को मुंबई में हुआ था। सुहाना खान साल 2019 से न्यूयॉर्क में हैं। वह वहां अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। सुहाना अक्सर ही न्यूयॉर्क सिटी से अपने दोस्तों संग मस्ती करते हुए फोटोज शेयर करती रहती हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना ने नवंबर, 2019 में आई 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' में काम किया था।
हालांकि, शाहरुख ने कहा था कि फिल्मों में कदम रखने से पहले सुहाना अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी। सुहाना अभी न्यूयॉर्क में फिल्म मेकिंग का कोर्स कर रही थीं। उन्होंने फिल्म 'जीरो' में अपने पिता शाहरुख खान को असिस्ट किया था। न्यूयॉर्क की सड़कों पर दोस्तों संग घूमना हो या फिर अपार्टमेंट में वक्त बिताना, सुहाना ने न्यूयॉर्क में बिताए गए अपने हर स्पेशल मोमेंट को फैंस के साथ शेयर किया है।
एक्टिंग करना चाहती हैं सुहाना
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की तरह सुहाना भी एक्टिंग करना चाहती हैं लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी है कि उन्हें पहले अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी। इससे पहले, वोग को दिए एक इंटरव्यू में सुहाना ने कहा था कि वह हमेशा से एक एक्ट्रेस बनने का सपना देखती रही हैं और उनके पापा शाहरुख को भी लगता है कि वह एक्टिंग को लेकर गंभीर हैं।
दीवाली से पहले लौटना था घर
क्रूज ड्रग्स केस में अरेस्ट किए गए आर्यन की बेल मिलने के बाद से ही सुहाना की वापसी को लेकर खबरें चल रही थीं कि वे दीवाली और आर्यन का बर्थडे परिवार के साथ ही मनाएंगी। लेकिन वे इंडिया नहीं लौट सकीं थीं। लेकिन उनकी हालिया पोस्ट देखकर लग रहा है कि बह जल्द ही इंडिया बापिस लौट रही है।