अनिल_अपना_पिल्ला_सम्भाल, अनिल कपूर का बेटा हर्षवर्धन कपूर ट्विटर पर क्यों हुआ ट्रोल?

अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सिलेब्स दिवाली में पटाखे न फोड़ने का संदेश देते नजर आते हैं। ऐसा ही संदेश अमिल कपूर के बेटे एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने ट्वीट के माध्यम से दिया। सन्देश क्या दिया, ट्विटर पर ट्रेंड होने लग पड़े बो भी #अनिल_अपना_पिल्ला_सम्भाल हैशटैग के साथ। इसके बाद हर्षवर्धन कपूर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।
क्या है पूरा मामला?
हर्षवर्धन ने दिवाली के दिन एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि पटाखे फोड़ना पर्यावरण के लिए बेहद ख़तरनाक है और इससे उनके पालतू जानवर डरे हुए हैं। बस इतना लिखने की देर थी कि लोग अपने-अपने हथियार, मतलब ट्वीट लेकर हर्षवर्धन पर कूद पड़े। उन्हें एक से एक बातें सुनाई गईं। मीम्स की बाढ़ आ गई।
इतना ही नहीं एक यूजर ने उनके पिता अनिल कपूर की पटाखे जलाते हुए फोटो शेयर कर दी। विवाद बढ़ने के बाद हर्षवर्धन कपूर ने ने अपने ट्वीट्स को डिलीट कर दिया। लेकिन ये ट्विटर है। यहां इतनी जल्दी खिंचाई बंद नहीं होती। लोगों ने हर्षवर्धन के ट्वीट के स्क्रीनशॉट ले लिए और उनका इस्तेमाल कर उन्हें ट्रोल करने में लग गए।
हर्षवर्धन ने क्या किया था ट्वीट?
हर्षवर्धन ने अपने ट्वीट में लिखा था,
“लोग अभी भी हर जगह पटाखे फोड़ रहे हैं। मेरे पालतू जानवर डरे हुए हैं। घर में सभी लोग असहज महसूस कर रहे हैं और वास्तव में ये पर्यावरण के लिए कई मायनों में खराब है। मैं इसी के चलते कभी भी सांस्कृतिक बंधनों में बंधा नहीं रहा हूं। कभी-कभी लोगों में समझ होना ज़रूरी है।”
उनके इस पोस्ट पर यूजर्स भड़क गए हैं और उन्हें अब जमकर ट्रोल किया जाने लगा। हर्षवर्धन के इस पोस्ट के बाद कई यूजर्स उनके पिता अनिल कपूर और बहन सोनम कपूर की पटाखे फोड़ते हुए फोटो शेयर कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने फोटो शेयर कर लिखा:-
"आपकी बात सही है हम इस बात के खिलाफ हैं, वैसे इस तस्वीर में कौन है? हर्षवर्धन ने इस पर रिप्लाई देते हुए लिखा, "यह फोटो कई साल पहले की है, लेकिन जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते हैं, हम और सीखते हैं और अपने तरीके बेहतर करने की कोशिश करते हैं। कम से कम हम में से कुछ लोग।"
ऐसे ही एक ट्वीट पर हर्षवर्धन ने जवाब दिया था। लिखा, “ये 5 साल पहले था. इस साल हमने ऐसा कुछ भी नहीं किया। हम अब और समझदार हैं। दिवाली मुबारक।” दूसरी तरफ लोगों के हमले जारी रहे। एक यूज़र ने अनिल कपूर की फ़ोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “ढोंगी कहीं के।”
कई ट्रोलर्स ने हर्षवर्धन पर साधा निशाना-
Diwlali lol 😹#अनिल_अपना_पिल्ला_सम्भाल https://t.co/GcpWJu5kmE pic.twitter.com/8pNIcr9Uee
— Delhi Se Hoon BC (@delhichatter) November 4, 2021
#अनिल_अपना_पिल्ला_सम्भाल
— Hunter (@Hunter94095322) November 5, 2021
There are some people who win the whole internet
Then there is our ganesh bhai who won our hearts#Savage comment pic.twitter.com/20RSKebe7K
#अनिल_अपना_पिल्ला_सम्भाल
— 🪓 देहाती वत्स 🪓 (@DehatiVats) November 5, 2021
Anil kapoor to his children: pic.twitter.com/LiqyirQrP8
#अनिल_अपना_पिल्ला_सम्भाल
— Sarcasm (@SecularSarcasm) November 5, 2021
Hey @HarshKapoor_ and Dumbo @sonamakapoor do you know this idiot who is bursting Crackers in below pics. I wan to connect with him to get pollution free and animal fear free Crackers from him. pic.twitter.com/WW5TvJHP1q
#अनिल_अपना_पिल्ला_सम्भाल
— काफिर - ए - हिन्द (@cs538345) November 5, 2021
Meanwhile Anil be like 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/iUrtW18S93
आपको बता दे, इस हफ्ते की शुरुआत में हर्षवर्धन की बहन रिया कपूर ने सभी से दिवाली पर आतिशबाजी का उपयोग करने से बचने का आग्रह किया था। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा था, "पटाखे फोड़ना घोर अज्ञानी, लापरवाह और गैर-जिम्मेदार है। ऐसा करना बंद करो।" उसके बाद जमकर रिया को भी ट्रोल किया जाने लगा।

आपको बता दे, हर साल बॉलीवुड की तरफ से दिवाली पर पटाखे ना फोड़ने का अनुरोध किया जाता रहा है, इधर यूजर भी भरे पड़े रहते है और ऐसे ट्वीट्स को जमकर ट्रोल करना सुरु कर देते है। कइयों का मानना होता है, कि जब किसी अन्य धर्म का त्यौहार आता है तो स्टार लोग बधाइयां देते नहीं थकते, वंही हिन्दुओ के त्यौहार पर ज्ञान वांचने लग जाते है। ऐसा यूजर्स का कहना है।