अंतिम दर्शन: बिलख उठे साउथ के बड़े-बड़े सुपरस्टार, हर किसी की आंखों से छलके आंसू...देखिये तस्वीरें

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के आकस्मिक निधन ने टॉलीवुड समेत बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया है। सुपरस्टार पुनीत राजकुमार (Superstar Puneet Rajkumar) का 46 साल की उम्र में शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया. ऐसे में उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे तमाम टॉलीवुड स्टार्स रुआंसा दिखाई दिए।
आज रविवार को बेंगलुरू के कांतीरवा स्टूडियोज में पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार किया गया। सुबह से ही कांतीरवा स्टूडियोज के आसपास मौजूद बिल्डिंंग और इमारतों की छतों पर फैंस अपने चहेते स्टार के अंतिम विदाई पर उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठे हो रहे थे। अब फैंस, दोस्त और परिवारवाले अपने फेवरेट स्टार को अलविदा कह चुके हैं।
पुनीत राजकुमार को अंतिम सलाम!
उन्हें आखिरी सलाम देने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के कई सुपर-स्टार पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाना था लेकिन, उनकी बेटी वंदिता को अमेरिका से भारत पहुंचने में समय लगा इसलिए अंतिम संस्कार को रविवार के लिए स्थगित किया गया।
पुनीत का अंतिम संस्कार कांतीरवा स्टूडियोज में परिवार, दोस्तों और अन्य लोगों की मौजूदगी में हुआ। पुनीत राजकुमार को स्टेट ऑनर से सम्मानित किया गया और उनके माता-पिता के बगल में उनके पार्थिव शरीर को स्थान दिया गया।
पुनीत की पत्नी अश्विनी रेवंत को मुख्यमंत्री Bommai ने एक्टर का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए सौंपा था। उनके अंतिम संस्कार का समय 10 बजे थे, लेकिन सिक्योरिटी कारणों के चलते परिवार की मर्जी से उनका अंतिम संस्कार समय से पहले ही कर दिया गया।
पुनीत राजकुमार दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे थे और अपने पिता की तरह ही उनके परिवार ने पुनीत की आंखें भी दान की हैं। अपने 46 साल के छोटे से जीवनकाल में पुनीत परोपकार के भी पावर स्टार थे। वे धर्मों के खिलाफ कुछ नहीं सुन पाते थे।
महामारी के दौरान भी पुनीत ने CM रिलीफ फंड में 50 लाख रुपए डोनेट किए थे। पुनीत ने 45 स्कूल, 26 अनाथालय, 16 वृद्धाश्रम, 19 गोशाला और1800 अनाथ लड़कियों की हायर एजुकेशन की जिम्मेदारी उठाई थी।
पुनीत राजकुमार के अंतिम दर्शन करने के लिए टॉलीवुड के तमाम बड़े सितारें पहुंचे और हर किसी की आंखों में आंसू दिखाई दिए। पुनीत राजकुमार के अंतिम दर्शन की ये गमजदा तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
शाम तक स्टेडियम में उनके फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा था। हर कोई पुनीत को अंतिम विदाई दिए जाने से पहले एक बार दर्शन कर लेने को आतुर दिखाई दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुनीत राजकुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया था।
पुनीत राजकुमार के निधन बाद, बेंगलुरू की पुलिस ने एहतियात के तौर पर शहर की सभी शराब की दुकानों को दो रातों के लिए बंद रखने का निर्देश दिया था।