सोनू से सवाल- कंगना को पद्मश्री, आपको क्यों नहीं मिला? एक्टर का जवाव लोगो का दिल जीत गया!

देश में पद्म पुरस्कारों की चर्चा है, और सबसे ज्यादा है कंगना रनौत के पद्मश्री को लेकर। तमाम लोग उन पर सवाल उठा रहे है और सरकार से पद्मश्री बापिस लेने को कह रहे है। इसी बीच लीवुड स्टार सोनू सूद ने इस मुद्दे पर अपनी राय जाहिर की है।सोनू सूद से जब अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्म श्री पुरस्कार मिलने और इस अवॉर्ड के लिए उनके नाम पर विचार न किए जाने को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने इसका सधे शब्दों में जवाब दिया। क्या कहा उन्होंने? आइये आपको बताते है।
पद्मश्री पर बोले सोनू सूद?

लॉकडाउन में हजारों लोगों की मदद कर चर्चा में रहे सोनू सूद को इस साल पद्मश्री नहीं मिला, वंही अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्मश्री मिल गया। लेकिन सोनू से जब अभिनेत्री कंगना रनोट को पद्मश्री पुरस्कार मिलने और इस अवॉर्ड के लिए उनके नाम का विचार न किए जाने पर बोले 'यह सोचने वाला प्रश्न है'।
कंगना रनौत को पद्म श्री पुरस्कार मिलने और उनके नाम पर विचार न किए जाने पर एक्टर सोनू सूद ने कहा- This is a question of thinking. उन्होंने कहा कि उनका समाजसेवा का काम जारी रहेगा. सोनू सूद के अनुसार उन्होंने 22 हजार छात्रों की मदद की है।
किसान आंदोलन पर क्या बोले सोनू सूद?
लम्बे समय से किसान आंदोलन पर राजनीती चालु है, इसी क्रम में सोनू सूद ने भी अब किसान आंदोलन का समर्थन कर किसानो के साथ खड़े होने की बात कही। उन्होंने कहा- 'मैं किसानों का समर्थन करता हूं, उन्हें उनका हक मिलना चाहिए, हम उनकी बदौलत खाना खाते हैं।'
सोनू सूद की बहन लड़ेगी चुनाव
अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सच्चर पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। यह एलान खुद अभिनेता सोनू सूद ने रविवार को मोगा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। हालांकि वह किस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरेंगी, इसका खुलासा अभी नहीं किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोनू सूद ने स्पष्ट किया कि वे राजनीति में नहीं उतरेंगे।
IT रेड पर सोनू सूद ने कही ये बात
आपको याद होगा, कुछ समय पहले सोनू सूद के घर इनकम टैक्स (IT) विभाग की रेड पड़ी थी। एक्टर पर पैसों के घोटाले का आरोप लगाया गया था। सोनू ने कई दफा इसपर रिएक्शन भी दिया है। उन्होंने आईटी की जांच में अधिकारियों का पूरा सहयोग किया था और अपने आप को सही बताया था। अब उन्होंने इसपर अपने रिएक्शन में कहा कि, 'वह परीक्षा का समय था जिसका लोगों के लिए मेरे काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हम आगे भी मरीजों के लिए फ्री डायलिसिस करते रहेंगे।