1200 किमी नंगे पैर साइकिल चलाकर सोनू सूद से मिलने पहुंचा जबरा फैंस, एक्टर ने ऐसे किया स्वागत

कोरोना लॉकडाउन में गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के बाद से ही सोनू सूद (Sonu Sood) को लोग भगवान की तरह पूजने लगे हैं। लोगों के बीच उनकी दीवानगी दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। जहां आज एक्टर से मिलने एक शख्स 1200 किलोमीटर साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा। (वीडियो नीचे देखे)
इस शख्स ने अपनी साइकिल पर सोनू सूद की एक बड़ी सी तस्वीर लगवाई हुई है। इसके साथ ही वो ढेर सारे फूल और माला लेकर आया था ताकि सोनू को पहना सके। यह शख्स जब सोनू सूद के घर के बाहर पहुंचा तो एक्टर उससे मिलने के लिए खुद आए।
सोनू सूद ने फैंस को पहनाई माला
अपने सूपर फैन से सोनू सूद ने की मुलाकात!
— News Tak (@newstakofficial) July 16, 2021
सोनू सूद से मिलने के लिए इस फैन ने साइकल से पूरी की 1200 किलोमीटर की यात्रा! #SonuSood #COVID19 | @SonuSood pic.twitter.com/ehEYG3nIVz
इस शख्स को सोनू सूद ने जैसे ही देखा वो बड़े भावुक हो गए। साइकिल पर आए इस शख्स ने चप्पल भी नहीं पहनी हुई थी। जिसे देखते ही सोनू सूद ने इस शख्स के लिए नई चप्पल का इंतजाम करवाया। सोनू से मिलने के बाद इस शख्स ने उनके पैरों में फूल अर्पित किए लेकिन यहां सोनू सूद ने उन्हें खुद माला पहनाई और कहा ये सब करने की कोई जरूरत नहीं है। सोनू ने यहां उनका हाथ जोड़कर स्वागत किया।

बता दें कि इससे पहले एक शख्स सोनू से मिलने के लिए हैदराबाद से करीब 700 किलोमीटर का सफर तय करके मुंबई पहुंच गया था। रघु नाम के इस शख्स के साथ सोनू ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था:-
”रघु हैदराबाद से पैदल चलकर मुंबई आया और रात 11 बजे मेरे घर पहुंचा। यह तीसरा शख्स है, जो पैदल चल कर मेरे घर आया है। आप सबसे मिल रहे प्यार को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। लेकिन मैं आप सभी से गुजारिश करता हूं कि ऐसा करके अपनी जिंदगी को खतरे में न डालें।”
रघु से पहले वेंकटेश नाम का एक फैन हैदराबाद से पैदल चलकर मुंबई पहुंचा था। सोनू ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था:-
”वेंकटेश। मेरे द्वारा ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था कराए जाने के बावजूद यह लड़का मुझसे मिलने के लिए नंगे पांव हैदराबाद से चलकर मुंबई आ गया।”
हालांकि, सोनू ने फैन्स से अपील करते हुए लिखा था- मैं ये सब करने के लिए किसी को भी इस तरह की परेशानी उठाने का बढ़ावा नहीं देना चाहता हूं। आपको बता दे, सोनू सूद कोविड -19 के खिलाफ देश की लड़ाई में सबसे आगे रहे हैं।

पिछले साल, उन्होंने पहली बार हुए लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों को उनके घर तक पहुँचने में मदद की। प्रवासी कामगारों के लिए बसों और ट्रेनों के आयोजन के अलावा, उन्होंने कई फंसे हुए भारतीय छात्रों को उनके परिवारों के लिए वापस जाने में मदद की।