अब सोनू सूद छात्रों को दिलवाएंगे फ्री में IAS कोचिंग और स्कॉलरशिप, जानिए कैसे करें अप्लाई?

सोनू सूद कोरोना काल में लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे थे। अभिनेता आज भी लाखों लोगों की मदद करते रहते हैं। बता दें कि हर हफ्ते उनके घर के बाहर लोगों की लाइन लगी होती है, जंहा एक्टर लोगों के पास जाकर उनकी मदद करते हैं। इसी कड़ी में सोनू सूद ने स्टूडेंट्स के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। जिसके तहत एक्टर अब UPSC की तैयारी करने वालों के लिए फ्री कोचिंग लेकर आए हैं। क्या है पूरा माजरा? चलिए हम आपको बताते है।
IAS के छात्रों के लिए शुरू की फ्री कोचिंग!
चलो मिलकर एक नया भारत बनाते हैं l
— sonu sood (@SonuSood) September 11, 2022
Launching 'Sambhavam 2022-23'. FREE online coaching for IAS exams.
Details on https://t.co/juJL7Wk4oo@diyanewdelhi@soodfoundation🇮🇳 pic.twitter.com/3srQPiYB7i
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने बड़ा ऐलान किया है। एक्टर ने कोरोना काल में हजारों लोगों की मदद की थी। अब UPSC की तैयारी करने वालों के लिए फ्री कोचिंग लेकर आए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की। इसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। सोनू सूद ने लिखा- चलो मिलकर नया भारत बनाते हैं। संभवम 22-23 की शुरुआत। आईएएस परीक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग। उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, करनी है आईएएस की तैयारी, हम लेंगे आपकी जिम्मेदारी।
जानिए कौन और किस तरह ले सकेगा एड्मिसन!
आपको बता दे, सोनू सूद का चैरिटी फाउंडेशन डिवाइन इंडिया यूथ इनिशिएटिव (DIYA) के साथ मिलकर यह कोचिंग चला रहा है। संभवम स्कॉलरशिप में सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले लोगों को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। इसके तहत स्टूडेंट्स को ऑनलाइन मीडियम में कोचिंग दी जायेगी। कोचिंग को लॉन्च करते हुये सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा, "चलो मिलकर नया भारत बनाते हैं, IAS परीक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग। करनी है आईएएस की तैयारी, हम लेंगे आपकी जिम्मेदारी।"
संभवम कोचिंग के तहत स्टूडेंट्स, UPSC की तैयारी कराने वाली टॉप कोचिंग संस्थानों में फ्री कोचिंग ले सकेंगे। इसके अलावा कैंडिडेट्स को मेंटरशिप सपोर्ट और पर्सनालिटी डेवलपमेंट की सुविधा भी दी जायेगी। इसके तहत SCF और DIYA आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कैंडिडेट्स को कोचिंग में सहायता देंगे।
फ्री कोचिंग के साथ मिलेगी स्कालरशिप!
बता दें कि इस फ्री कोचिंग के लिए छात्र सोनू सूद फाउंडेशन ग्रुप के लिंक पर जाकर उसपर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन के लिए फाउंडेशन द्वारा निर्धारित फीस देनी होगी। इस कोचिंग के जरिए चयनित होने वाले छात्रों को देश की टॉप सिविल सेवा संस्थानों में फ्री ऑनलाइन आईएएस कोचिंग दी जाएगी। इसके अलावा फाउंडेशन की ओर से छात्रों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

संभवम कोचिंग में अप्लाई करने के लिये 50 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। ये फीस नॉन-रिफंडेबल होगी। सेलेक्शन के लिये एक एंट्रेंस टेस्ट भी देना होगा। आर्थिक रुप से कमजोर स्टूडेंट्स को इस कोचिंग में एडमिशन के लिये प्रिफरेंस दी जायेगी। इससे पहले सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन ने कई और स्कॉलरशिप शुरू की थी।

इसमें ''प्रोफेसर सरोज सूद स्कॉलरशिप' और ‘फ्री लॉ एजुकेशन’ शामिल है। प्रोफेसर सरोज सूद स्कॉलरशिप भी उन स्टूडेंट्स के लिये है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। इसके लिये सूद चैरिटी फाउंडेशन अलग-अलग यूनिवर्सिटीज से समझौता करता है। ये स्कॉलरशिप नये एडमिशन वाले स्टूडेंट्स को ही दी जाती है।